करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, इस दिन आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त, सरकार ने किया कंफर्म

PM Kisan 24th Installment Date 2026: यदि आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Oct 23 2026, 12:40 IST
सरकार ने की पुष्टिImage Credit : Pm kisan01 / 08

सरकार ने की पुष्टि

पीएम किसान के एक्स हैंडल से कंफर्म कर दिया गया है कि किसानों के खाते में 30 अक्टूबर 2026 को अगली किस्त के ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे पहले 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी। ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे अगली किस्त का इंतजार करने के साथ अपने दस्तावेज और भुगतान की स्थिति भी जांच लें।

साल में मिलते हैं ₹6,000, तीन किस्तों में आता है पैसाImage Credit : Pm kisan02 / 08

साल में मिलते हैं ₹6,000, तीन किस्तों में आता है पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा ट्रांसफर करती है। इसलिए यदि किसी किसान का बैंक खाता, आधार, जमीन का रिकॉर्ड या ई-केवाईसी अधूरा है, तो भुगतान में परेशानी हो सकती है। किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी जांच सकते हैं।

Farmer ID क्या है और किन किसानों के लिए जरूरी है?Image Credit : Pm kisan03 / 08

Farmer ID क्या है और किन किसानों के लिए जरूरी है?

Farmer ID यानी किसान पहचान पत्र, किसान की डिजिटल पहचान से जुड़ी व्यवस्था है। इसके जरिए किसान की पहचान और खेती से संबंधित जानकारियों को सरकारी रिकॉर्ड से जोड़ने में मदद मिलती है। पीएम किसान में नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID की अनिवार्यता उन 19 राज्यों में लागू बताई गई है, जहां किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो चुका है।

जरूरी तैयारी पहले कर लेंImage Credit : Pm kisan04 / 08

जरूरी तैयारी पहले कर लें

इसका मतलब यह नहीं है कि देश के हर मौजूदा लाभार्थी को एक ही नियम के तहत तुरंत Farmer ID बनवानी होगी। किसानों को अपने राज्य के नियमों की जानकारी लेनी चाहिए। यदि आपके राज्य में Farmer ID जरूरी है और यह अभी तक नहीं बनी है, तो संबंधित कृषि विभाग, किसान रजिस्ट्री केंद्र या अधिकृत सेवा केंद्र से संपर्क करें।

e-KYC पूरी नहीं तो अटक सकती है ₹2,000 की किस्तImage Credit : Pm kisan05 / 08

e-KYC पूरी नहीं तो अटक सकती है ₹2,000 की किस्त

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC यानी इलेक्ट्रॉनिक पहचान सत्यापन अनिवार्य है। जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है। इसे पूरा करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर e-KYC विकल्प चुनें और आधार से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करें।

ओटीपी वेरिफाईImage Credit : Pm kisan06 / 08

ओटीपी वेरिफाई

यदि OTP के जरिए सत्यापन नहीं हो पा रहा है, तो किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करा सकते हैं। पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी उपलब्ध है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर जांचें।

पीएम किसान का Beneficiary Status ऐसे चेक करेंImage Credit : Pm kisan07 / 08

पीएम किसान का Beneficiary Status ऐसे चेक करें

किसान घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि उनका नाम योजना के रिकॉर्ड में है या नहीं और भुगतान की स्थिति क्या है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट खोलें और Farmers Corner में जाकर Know Your Status विकल्प चुनें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी भरें।

जरूरत पड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से सत्यापन करें। इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध जानकारी में e-KYC, पात्रता और भुगतान की स्थिति देखें। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित विकल्प की मदद लें। केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी दर्ज करें।Image Credit : Pm kisan08 / 08

जरूरत पड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से सत्यापन करें। इसके बाद स्क्रीन पर उपलब्ध जानकारी में e-KYC, पात्रता और भुगतान की स्थिति देखें। यदि रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित विकल्प की मदद लें। केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपनी जानकारी दर्ज करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!