Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: छोटे भाई आर्यन की पत्नी दिशा संग मारपीट करेगा अरमान? पोद्दार हाउस में आएगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार हाउस में नया तूफान आने वाला है। दिशा अब अरमान पर मारपीट करने का आरोप लगाएगी, लेकिन उससे पहले काफी बड़ा तमाशा होगा।

Authored by: कविताUpdated Jun 6 2026, 16:03 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये 7 तूफानImage Credit : Instagram01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये 7 तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान को ब्रेन ट्यूमर हो गया है और अभिरा इस सच तक पहुंच गई है, लेकिन अब तक अरमान को नहीं पता है कि अभिरा उसका सच जान गई है। इन सबके बीच, पोद्दार हाउस में नया तमाशा होगा। दिशा अपने जेठ अरमान पर मारपीट का झूठा आरोप लगाएगी और इस वजह से आर्यन अरमान के खिलाफ हो जाएगा। ऐसे मौके पर अभिरा कैसे अपने पति को संभालेगी? आइए आपको बताते हैं।

अरमान को संभालेगी अभिराImage Credit : Instagram02 / 08

अरमान को संभालेगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को किसी वजह से बाहर जाना होता है, लेकिन अरमान को अभिरा जाने नहीं देती। इस मौके पर दोनों के बीच चुप्पी में बातें होती हैं, लेकिन अभिरा अरमान को बताती नहीं है कि उसे उसके ब्रेन ट्यूमर के बारे में पता चल गया है। अरमान भी अपनी वाइफ को कुछ नहीं बताता है।

मायरा का पीछा करेगा ऋषभImage Credit : Instagram03 / 08

मायरा का पीछा करेगा ऋषभ

मायरा और मुक्ति स्कूल निकल जाते हैं, लेकिन रास्ते में उनकी कार खराब हो जाती है और जैसे ही वह अकेले निकलते हैं, तो दोनों के पीछे ऋषभ एक कार में आ जाता है। मायरा कार में बैठे ऋषभ का सामना करती है, तो उसका एक्सीडेंट हो जाता है। मायरा के सिर में काफी ज्यादा लगती है, जिस वजह से वह खून में लथपथ हालत में घर पहुंचती है।

ऋषभ के घर में तोड़फोड़ करेगा अरमानImage Credit : Instagram04 / 08

ऋषभ के घर में तोड़फोड़ करेगा अरमान

मायरा का खून देखकर अरमान का खून खौल जाता है और वह डंडा लेकर दिशा के मायरा पहुंच जाता है। यहां पर आते ही वह सबसे ऊंची आवाज में बात करता है और ऋषभ का नाम जोर से चिल्लाता है। इस मौके पर वह घर में तोड़फोड़ भी करता है, जिस वजह से दमयंति जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

अरमान की हालत होगी खराबImage Credit : Instagram05 / 08

अरमान की हालत होगी खराब

ऋषभ के घर में तोड़फोड़ करने पर अरमान की हालत खराब हो जाती है और अभिरा उसे वहां से लेकर चली जाती है। अस्पताल में अरमान का इलाज शुरू होता है और यहां पर उसकी कंडीशन खराब बताई जाती है। इस मौके पर अभिरा की हालत खराब होती है। वह किसी तरह अरमान को संभालने की कोशिश करती है और उसे हिम्मत देती है।

दिशा को लगेगी चोटImage Credit : Instagram06 / 08

दिशा को लगेगी चोट

इन सबके बीच, दिशा को चोट लग जाती है और ये चोट पैर लड़खड़ाने की वजह से लगती है, लेकिन दिशा पोद्दार हाउस में आकर बताती है कि ये चोट अरमान ने दी है। दिशा ये सब कुछ अपनी बुआ दमयंति जी के कहने पर कर रही है। दमयंति जी पोद्दार हाउस में खूब तमाशा करती है। आर्यन भी अपनी पत्नी का साथ देता है और सबको सुनाने लगता है।

अरमान का सपोर्ट सिस्टम बनेगी अभिराImage Credit : Instagram07 / 08

अरमान का सपोर्ट सिस्टम बनेगी अभिरा

अरमान और अभिरा भी घर लौट आएंगे और उस मौके पर आर्यन तान्या पर चिल्ला रहा होता है। आर्यन की आवाज ऊंची सुनकर अरमान भी चिल्ला पड़ता है और तान्या से माफी मांगने के लिए कहता है। इस मौके पर आर्यन अरमान को बेइज्जत करता है और उसे दिशा पर हाथ उठाने के लिए सुनाता है।

दिशा का झूठ सुन हैरान होंगे अरमान-अभिराImage Credit : Instagram08 / 08

दिशा का झूठ सुन हैरान होंगे अरमान-अभिरा

अरमान और अभिरा को भी पता चलता है कि दिशा ने अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया है। अरमान साफ बोलता है कि उसने दिशा को नहीं मारा, लेकिन दमयंति जी हल्ला मचाने लगती है। तब दिशा और उसकी बुआ को अभिरा जवाब देती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!