कौन है युजवेन्द्र चहल की न्यू जीएफ आरजे महवश, जिसके लिए धनश्री को तड़पता छोड़ मैच देखने पहुंचे क्रिकेटर

पिछले कई दिनों से इंडियन क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें जोर से चल रही हैं। हालांकि अभी तक स्टार ने इसपर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन अब कुछ दिनों से युजवेन्द्र चहल एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं जिसे लोग उनकी नई गर्लफ्रेंड बता रहे हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Mar 10 2025, 09:02 IST
कौन है युजवेन्द्र चहल की नई दोस्त Image Credit : Social Media01 / 07

कौन है युजवेन्द्र चहल की नई दोस्त

इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे युजवेन्द्र चहल रातों-रात चर्चा में आ गए जब उन्होंने अपनी डान्सर पत्नी धनश्री वर्मा को तलाक लेने का फैसला किया। इन अफवाहों के बाद युजवेन्द्र को बार-बार एक लड़की के साथ देखा गया। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर आरजे महवश है। जिसके साथ क्रिकेटर कल दुबई मैच देखने भी गए थे। आइए आपको बताते हैं कौन है वो और क्या चल रहा है दोनों स्टार्स के बीच में

कौन है युजवेन्द्र चहल की नई गर्लफ्रेंड Image Credit : Social Media02 / 07

कौन है युजवेन्द्र चहल की नई गर्लफ्रेंड

युजवेन्द्र चहल जिस लड़की के साथ नजर आ रहे हैं वह फेमस आरजे महवश है। महवश सोशल मीडिया स्टार भी है, उनके लाखों में फॉलोवर हैं। इन दिनों महवश और क्रिकेटर युजवेन्द्र चहल को एकसाथ स्पॉट किया जा रहा है।

बिग बॉस का भी आ चुका है ऑफर Image Credit : Social Media03 / 07

बिग बॉस का भी आ चुका है ऑफर

महवश अपनी टैलन्टिड आवाज के लिए जानी जाती है सोशल मीडिया पर भी उनके कंटेन्ट को काफी पसंद किया जाता है। इसी के चलते उन्हें बिग बॉस 14 का ऑफर भी आ चुका है। हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

डेट नाइट पर हुए स्पॉट Image Credit : Social Media04 / 07

डेट नाइट पर हुए स्पॉट

धनश्री संग तलाक की अफवाहों के बाद युजवेन्द्र चहल और महवश को एक साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था। तभी से दोनों के अफेयर की अफवाह जोर से चल रही है।

दीपक कलाल को मारी थी लात Image Credit : Social Media05 / 07

दीपक कलाल को मारी थी लात

महवश उस समय काफी वायरल हुई थी जब उन्होंने अपने शो से मशहूर यूट्यूबर दीपक कलाल को लात मारकर बाहर निकाला था। दरअसल दीपक ने महिलाओं पर कुछ ऐसा बोला था जिसे सुनकर महवश को गुस्सा आया और उन्होंने यह कदम उठाया।

मैच देखने गई दुबई Image Credit : Social Media06 / 07

मैच देखने गई दुबई

कल सुबह से ही युजवेन्द्र चहल और महवश की वीडियो -तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। दोनों स्टार्स साथ में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फिनाले देखने दुबई गए थे। महवश ने युजवेन्द्र के साथ तस्वीर भी शेयर की है।

धनश्री का छोड़ा हाथ Image Credit : Social Media07 / 07

धनश्री का छोड़ा हाथ

कल रात के मैच में दोनों स्टार्स को साथ देखकर लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कि युजवेन्द्र ने महवश के लिए ही धनश्री का साथ छोड़ा है और तलाक की अर्जी लगाई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!