करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। संजय कपूर ने अपनी लाइफ में तीन शादियाँ की। करिश्मा कपूर के साथ उनकी शादी सब जानते हैं लेकिन करिश्मा से पहले संजय नंदिता महतानी संग 4 साल की ग्रहस्थी बसा चुके थे। दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है। आइए बताते हैं क्या है नंदिता और संजय कपूर की कहानी।
मशहूर बिजनेसमैन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। संजय कपूर की लाइफ किसी विवाद से कम नहीं थी। उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में बनी रही। उन्होंने अपनी लाइफ में तीन शादियाँ की। बेहद कम लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर संजय की पहली पत्नी नहीं थी।
संजय कपूर की पहली पत्नी का नाम है नंदिता महतानी। नंदिता एक फेमस बॉलीवुड फैशन डिजाइनर हैं। नंदिता ने मशहूर हस्तियों को स्टाइल किया है। वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। संजय और नंदिता ने 1996 में शादी की थी। दोनों के बीच बेहद प्यार था।
नंदिता और संजय कपूर का रिश्ता केवल 4 साल ही टिक पाया था। दोनों ने 2000 में तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि संजय का कहीं और अफेयर था जिस वजह से नंदिता ने उनसे तलाक ले लिया।
नंदिता महतानी एक पॉपुलर डिजाइनर है, उन्होंने विराट कोहली, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स को स्टाइल किया है। नंदिता को बॉलीवुड में कई लोग जानते हैं। शादी टूटने के बाद उन्होंने अपने काम पर फोकस किया।
नंदिता महतानी संजय कपूर से रिश्ता तोड़ने के बाद डीनो मोरिया संग रिश्ते में आई। दोनों साथ में टाइम बिताते हैं। इनके बीच अच्छा रिश्ता था। कहा जाता है कि ये सगाई करने वाले थे लेकिन दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया और ब्रेकअप हो गया।
नंदिता और करिश्मा कपूर एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। कहा जाता है कि दोनों के दोस्त कॉमन हैं। हालांकि नंदिता और करिश्मा को साथ में नहीं देखा गया है लेकिन ये दोनों कॉमन पार्टी या इवेंट में नजर आती हैं।