रातों रात गायब हो गई 100 फिल्म पुरानी ये 'डस्की हसीना', कनाडा में बसाया घर...पाल रही है बच्चे

बॉलीवुड से लेकर साउथ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली डस्की हसीना रम्भा एक वक्त पूरे देश में फेमस थी। 90 के दशक में तो रम्भा ने गोविंदा से लेकर सलमान तक के साथ काम किया लेकिन आज वो कहां हैं? अचानक से वो इंडस्ट्री छोड़कर क्यों चली गईं?

Authored by: राहुल शर्माUpdated May 12 2026, 17:53 IST
कहां गई 90s की हिट एक्ट्रेस Rambha? क्यों छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री...Image Credit : Movie Pics/Instagram01 / 07

कहां गई 90s की हिट एक्ट्रेस Rambha? क्यों छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री...

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं आई हैं, जिन्होंने सफलता का वो स्वाद चखा है, जिसके लिए सभी तड़पते हैं। रम्भा भी उन्हीं में से एक रही हैं, जिन्होंने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था। रम्भा ने लगभग 100 मूवीज में काम किया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि रम्भा अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर चली गईं और लोगों को पता भी नहीं चला। ऐसा क्या हुआ कि 100 फिल्म पुरानी हीरोइन फिल्मों से यूं किनारा कर गई? आइए आपको रम्भा के करियर के बारे में वो अनकही जानकारियां देते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है...

Rambha ने 15 साल की उम्र में किया था डेब्यूImage Credit : Movie Pics/Instagram02 / 07

Rambha ने 15 साल की उम्र में किया था डेब्यू

सिनेमाप्रेमियों जिस डस्की हसीना को रम्भा नाम से जानते हैं, उसका असली नाम येदी विजयलक्ष्मी था। रम्भा बचपन से ही स्टेज शो और एक्टिंग करती थीं। उनके हुनर पर जल्द ही डायरेक्टर्स की नजर पड़ने लगी और उन्होंने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर मलयालम मूवी सरगम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। साल 1992 में रम्भा की सरगम रिलीज हुई थी और इसी साल उनकी दूसरी मूवी आ ओक्कती अडाक्कू आई, जो तमिल भाषा में थी।

साउथ की भाषाओं के साथ-साथ हिन्दी भाषा में भी किया कामImage Credit : Movie Pics/Instagram03 / 07

साउथ की भाषाओं के साथ-साथ हिन्दी भाषा में भी किया काम

साल 1992 में डेब्यू करने वाली रम्भा ने लगभग दो दशकों तक मूवीज में काम किया। इन 20 सालों में उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम से लेकर हिन्दी भाषा की फिल्मों में भी पहचान बनाई। रम्भा ने अपने करियर में बंगाली, भोजपुरी और अंग्रैजी भाषाओं में भी मूवीज की हैं।

Rambha ने Salman-Govinda के साथ भी किया कामImage Credit : Movie Pics/Instagram04 / 07

Rambha ने Salman-Govinda के साथ भी किया काम

रम्भा ने अपने 20 साल लम्बे करियर में लगभग 100 मूवीज की हैं। इन 100 मूवीज में उनके साथ कई बड़े हीरो दिखे, जिनमें हिन्दी भाषा के सलमान खान और गोविंदा जैसे कलाकार भी रहे। सलमान-रम्भा की जुड़वा तो आज तक लोगों की फेवरेट है।

2010 में रम्भा ने लिया शादी करने का फैसलाImage Credit : Movie Pics/Instagram05 / 07

2010 में रम्भा ने लिया शादी करने का फैसला

सालों लम्बे करियर के बाद रम्भा ने साल 2010 में शादी करने का फैसला किया। उन्होंने कनाडा बेस्ड बिजनेसमैन इंद्रकुमार पथमनाथन के साथ शादी की और फिर टोरंटो में शिफ्ट हो गईं। सालों तक किसी को पता ही नहीं चला कि रम्भा ने इंडस्ट्री छोड़ दी है।

3 बेटियों और 1 बेटे ने खुशियों से भर दिया रम्भा का परिवारImage Credit : Movie Pics/Instagram06 / 07

3 बेटियों और 1 बेटे ने खुशियों से भर दिया रम्भा का परिवार

कभी फिल्मों के जरिए लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरने वाली रम्भा की जिंदगी में जल्द ही 3 बेटियां और 1 बेटा आया। इन चारों ने रम्भा की जिंदगी में खुशियां बिखेर दीं। रम्भा कनाडा में रहकर ही अपना खुशहाल परिवार संभाल रही हैं।

2025 अचानक से चर्चा में आईं RambhaImage Credit : Movie Pics/Instagram07 / 07

2025 अचानक से चर्चा में आईं Rambha

अदाकारा रम्भा बीते साल अचानक से चर्चा में आईं, जब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं। वो स्टार विजय के रिएलिटी शो जोड़ी आर यू रेडी सीजन 2 के लिए भारत आई थीं, जिसको उन्होंने जज किया। इस दौरान उनके फैंस दोबारा जाग उठे और लोगों ने उनके बारे में जानने की कोशिश की। तब जाकर पता चला कि रम्भा ने परिवार के लिए फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!