Free Bollywood Movies on YouTube: 80 और 90 के दशक की कई सारी ऐसी ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड मूवीज हैं, जिन्हें देखने का मन आज भी दर्शकों का कर जाता है। ओटीटी के इस दौर में उनके सामने परेशानी ये है कि उन्हें पता ही नहीं होता है कि वो ये मूवी कहां देखें। ऐसी ही एक सुपरहिट फिल्म है दूल्हे राजा जो 90 के दशक में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में गोविंदा-रवीना टंडन-कादर खान की तिकड़ी ने धमाल मचाया था। अगर आप इस मूवी के फैन हैं और आपका मन इसे बार-बार देखने का करता है तो परेशान ना होइए क्योंकि आप इसे फ्री में देख सकते हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है, जिसे आप एक क्लिक पर लगाकर देख सकते हैं...
गोविंदा, कादर खान, रवीना टंडन और जॉनी लिवर स्टारर फिल्म दूल्हे राजा सिनेमाघरों में साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था क्योंकि इसकी कॉमेडी जबरदस्त थी। फिल्म दूल्हे राजा साल 1998 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक थी।
गोविंदा की दूल्हे राजा के गाने बहुत बड़े हिट थे। रेडियो पर ये गाने रिलीज से पहले ही छा चुके थे। जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई तब इन पर दर्शकों ने खूब डांस किया। डिस्ट्रीब्यूटर्स बताते हैं कि दर्शक दूल्हे राजा के गानों पर खूब झूमते थे।
यूं तो गोविंदा और कादर खान ने कई सारी मूवीज में साथ काम किया था लेकिन दूल्हे राजा में इनकी जोड़ी ने ऐसी कॉमेडी की थी कि दर्शक दीवाने हो उठे थे। इस फिल्म में कादर खान और गोविंदा के बीच चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने खून एन्जॉय किया।
दूल्हे राजा में रवीना टंडन ने अमीर बाप की एक बिगड़ैल बेटी का रोल प्ले किया था, जो प्लेबॉय के साथ अफेयर में है। दूल्हे राजा में गोविंदा-रवीना की जोड़ी अलग ही स्तर पर थी। इनके बीच की केमिस्ट्री पर्दे पर साफ नजर आ रही थी।
करण जौहर ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि दूल्हे राजा के साथ उनकी फिल्म कुछ कुछ होता है रिलीज हुई थी, जो यूपी और बिहार के सेंटर्स में पानी मांग गई थी। यूपी और बिहार में गोविंदा की दूल्हे राजा को जो रिस्पांस मिल रहा था, कुछ कुछ होता है उसके आसपास भी नहीं थी।
अगर आपको गोविंदा की कॉमेडी मूवीज देखना पसंद हैं तो दूल्हे राजा को घर बैठे देख सकते हैं। ये फिल्म यूट्यूब पर पूरी तरह से फ्री है, जिसे आप अपने घरवालों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।