War 2: किसी महल से कम नहीं है Hrithik Roshan का बंगला, प्ले रूम से लेकर डाइनिंग एरिया तक सब है शानदार

Hrithik Roshan House: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऋतिक रोशन के घर की इन इनसाइड फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते ऋतिक रोशन के घर की ये फोटोज।

Authored by: अभयUpdated Aug 7 2025, 19:19 IST
ऋतिक रोशन के घर की इनसाइड फोटोज हुईं वायरलImage Credit : Hrithik roshan Instagram01 / 07

ऋतिक रोशन के घर की इनसाइड फोटोज हुईं वायरल

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की ये फिल्म इसी महीने यानी 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच ऋतिक रोशन के मुंबई वाले घर की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। तो चलिए देखते हैं ऋतिक रोशन के घर की ये तस्वीरें। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

यहां फुरस्त के पल बिताते हैं ऋतिक रोशनImage Credit : Hrithik roshan Instagram02 / 07

यहां फुरस्त के पल बिताते हैं ऋतिक रोशन

ये ऋतिक रोशन के घर का शांत एरिया है। यहां बैठकर अक्सर ऋतिक रोशन समय बिताते हैं। ऋतिक रोशन के घर की इस जगह में एक मिरर भी लगा हुआ है। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

बच्चों को लिए बनी है ये जगहImage Credit : Hrithik roshan Instagram03 / 07

बच्चों को लिए बनी है ये जगह

ऋतिक रोशन के घर में बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक खास कमरा बनाया गया है। ऋतिक रोशन के घर के इस प्ले रूम में बच्चे जमकर मस्ती करते हैं। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

काफी बड़ी है बालकनीImage Credit : Hrithik roshan Instagram04 / 07

काफी बड़ी है बालकनी

ऋतिक रोशन के इस घर की बालकनी काफी बड़ी है। यहां ऋतिक रोशन ने बैठने का इंतजाम भी किया है। ऋतिक रोशन के धर की ये तस्वीर खूब वायरल होती है। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

​स्टडी रूम खींच लेता है ध्यानImage Credit : Hrithik roshan Instagram05 / 07

​स्टडी रूम खींच लेता है ध्यान

ऋतिक रोशन के घर का स्टडी रूम लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। स्टडी रूम में ऋतिक रोशन ने बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए किताबें रखी हुई हैं। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

बच्चों संग मस्ती करते हैं ऋतिक रोशनImage Credit : Hrithik roshan Instagram06 / 07

बच्चों संग मस्ती करते हैं ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऋतिक रोशन और उनके बच्चों की ये तस्वीरें लोग खूब शेयर करते हैं। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

परिवार के साथ रहते हैं ऋतिक रोशनImage Credit : Hrithik roshan Instagram07 / 07

परिवार के साथ रहते हैं ऋतिक रोशन

अपने इस घर में ऋतिक रोशन पूरे परिवार के साथ रहते हैं। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की घर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। (Image Credit: Hrithik Roshan Instagram)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!