विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के हाल ही के डिनर डेट का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही विराट कोहली से वर्ल्ड कप भारत लेने की मांग भी कर रहे हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए कपल्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में अनुष्का व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम पहने नजर आईं। वही विराट कोहली ब्लैक शर्ट के साथ बेज कलर के ट्राउजर में कूल लग रहे हैं। यह वीडियो मुंबई के किसी रेस्टोरेंट की बताई जा रही है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मौके पर पूर्व टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे और प्रसिद्ध क्रिकेट एंकर गौरव कपूर और कुछ अन्य दोस्त भी उनके साथ थे।
इस वीडियो को मानव मंगलानी ने शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सभी दोस्तों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए देखा जा सकता है।
विराट कोहली जल्द ही टीम इंडिया के दूसरे स्क्वाड के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होंगे। कोहली पहले स्क्वाड के साथ नहीं गए थे, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप टीम के 10 खिलाड़ी रोहित शर्मा की कप्तानी में पूरे कोचिंग स्टाफ के साथ रवाना हुए थे।
आईपीएल में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली टीमों के वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाड़ी दूसरे स्क्वाड में जाएंगे। विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस बार प्लेऑफ में पहुंची थी।
इस वीडियो में लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा अनुष्का इतनी बड़ी और चौड़ी कैसे हो गई। कोहली की मम्मी लगी हैं। वहीं दूसरे ने कहा-इस बार वर्ल्ड कप लाना ही है। तीसरे ने कहा-वर्ल्ड कप इस बार चाहिए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर 15 फरवरी 2024 को बेटे का जन्म हुआ था। बच्चे का नाम अकाय रखा गया है। विराट और अनुष्का को वामिका नामक एक बेटी है। वामिका 2021 में जन्मी थी।
विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। विराट और अनुष्का के बीच चार साल का अफेयर था। हालांकि इनके अफेयर के चर्ऐ 2014 के बाद से तेज हुई थी।