शहर

नेपाल में बाढ़ और बिहार में अलर्ट! सम्राट चौधरी बोले- स्थिति पर हमारी नजर, जरूरत पड़ी तो वाल्मीकिनगर जाऊंगा

Bihar Flood: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि हमें नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बारे में पता चला और मैंने उत्तर बिहार के डीएम से बात की है।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Photo : Times Now Digital

Bihar Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के चलते हाहाकार मचा हुआ है और इसको लेकर बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार सरकार भी लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि हमें नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बारे में पता चला और मैंने उत्तर बिहार के डीएम से बात की है।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा, ''मैं राज्य में बाढ़ की स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं... नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बारे में पता चला और मैंने उत्तर बिहार के डीएम से बात की है। जरूरत पड़ने पर मैं वाल्मीकिनगर का दौरा भी करूंगा।'' उन्होंने कहा कि हाईलेवल टीम गठित की गई है। चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी मानिटरिंग कर रहे हैं। मैं भी बैठक कर रहा हूं। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी वाल्मीकिनगर जाऊंगा।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों और गंडक नदी के किनारे बसे गांवों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

बिहार में बाढ़ के हालातों को देखते हुए आपात प्रबंधन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205

आपातकालीन सहायता नंबर- 1070

प्रशासन की जनता से पैनिक न करने की अपील

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के भ्रम या पैनिक का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी या किसी अन्य चेतावनी की स्थिति में लोगों को प्रशासन की ओर से समय पर सूचना दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article