सूनी गोद को लेकर ताने सुन रहे थे ये स्टार्स, 2025 में मां-बाप बनकर लोगों के मुंह पर मार दिया ताला

​बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स के लिए साल 2025 खुशियों भरा रहा। इस साल की शुरुआत से लेकर आखिर तक बहुत से स्टार्स के घर खुशियां आई। ये स्टार्स 2025 में पहली बार मम्मी-पापा बने। आइए आपको बताते हैं इस साल वो कौन से स्टार्स थे जो मम्मी-पापा बनकर फूले नहीं समाए।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 19 2025, 15:24 IST
2025 में मम्मी-पापा बने ये स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 07

2025 में मम्मी-पापा बने ये स्टार्स

2025 में स्टार्स के घर पर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी। कोई बेटा तो कोई बेटी का परेन्ट बनकर खुशी से फूला नहीं समाया। फैंस को इन स्टार्स के बेबी का बेसब्री से इंतजार था। जो इस साल पूरा हो गया। इनमें से कुछ कपल ऐसे हैं जिन्होंने शादी के कई साल बाद बेबी का वेलकम किया। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो स्टार्स जिनके लिए 2025 रहा खुशहाल।

परिणीती-राघव Image Credit : Instagram02 / 07

परिणीती-राघव

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर में इसी साल खुशियां आई हैं। कपल को प्यारा सा बेटा हुआ है। जिसका नाम उन्होंने 'नीर' रखा है। हाल ही में परी और राघव ने फैंस के साथ बेटे की पहली झलक शेयर की है।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल Image Credit : Instagram03 / 07

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेबी का सभी को बेहद इंतजार था। ये इंडस्ट्री का ऐसा कपल है जो पर्सनल लाइफ को दुनिया से छिपाकर रखता है। हाल ही में विक्की-कैट के घर नन्हा मेहमान आया, कपल को बेटा हुआ है।

राजकुमार राव-पत्रलेखा Image Credit : Instagram04 / 07

राजकुमार राव-पत्रलेखा

बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कुछ ही दिन पहले बेटी होने की खबर सुनाई है। कपल के घर लक्ष्मी आई है और दोनों शादी के 4 साल बाद मां-बाप बने हैं। राजकुमार ने अपनी पत्नी के लिए खूबसूरत बेबी शॉवर भी रखा था।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी Image Credit : Instagram05 / 07

केएल राहुल-अथिया शेट्टी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी को इस साल की शुरुआत में प्यारी सी बेटी हुई है। दोनों ने अपनी राजकुमारी का नाम एवारा रखा है। कपल ने अपनी तक बेटी का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी Image Credit : Instagram06 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को करीब दो महीने पहले बेटी हुई है। कपल ने अभी तक बेटी का नाम नहीं बताया और न ही बेबी की पहली झलक दिखाई है।

अरबाज़ खान-शुरा खान Image Credit : Instagram07 / 07

अरबाज़ खान-शुरा खान

अरबाज़ खान को अपनी अपनी दूसरी शादी से बेटी हुई है। कुछ महीने पहले ही अरबाज और शुरा ने घर पर बेबी का वेलकम किया। दोनों ने अपनी बच्ची का नाम सिपारा रखा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!