एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपनी कई फिल्मों से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। तृषा कृष्णन की फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन तृषा कृष्णन की फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लव लाइफ खबरों में रही है। तृषा कृष्णन का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। तृषा कृष्णन दो बार प्यार में धोखा भी खा चुकी हैं। अब इन दिनों तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के साथ जुड़ रहा है। तो चलिए जानत हैं थलापति विजय से पहले तृषा कृष्णन अफेयर किन स्टार्स के साथ रहा था।
वरुण मनियन (Varun Manian) और तृषा का अफेयर काफी चर्चा में रहा था। तृषा कृष्णन और वरुण ने साल 2015 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने सगाई तोड़ दी। बताया जाता है वरुण चाहते थे कि तृषा कृष्णन शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना लें।
एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। तृषा कृष्णन और राणा की एक प्राइवेट तस्वीर भी लीक हुई थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद ही ब्रेकअप कर लिया था।
एक्टर प्रभास (Prabhas) और तृषा कृष्णन का नाम भी जोड़ा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई। लेकिन तृषा कृष्णन और प्रभास ने अफेयर की खबरों पर कुछ नहीं बोला है।
एक्टर धनुष (Dhanush) और तृषा कृष्णन का नाम कई बार जुड़ चुका है। दोनों के अफेयर की खबरें कुछ समय फिर से चर्चा में आई थी जब एक्टर का तलाक हुआ था।
इन सब के बाद तृषा का नाम साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के साथ जुड़ रहा है। थलापति विजय और तृषा एक साथ कई इवेंट में भी नजर आए चुके है।