बॉलीवुड एक्टर्स के जबड़े से 'डॉन 3' निकाल ले गया ये टीवी एक्टर, मुंह ताकते रह गए बड़े-बड़े महारथी

Ranveer Singh's Don 3: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण वीर मेहरा ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के जबड़े से रणवीर सिंह की 'डॉन 3' निकाल ली है। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 28 2025, 16:38 IST
टीवी एक्टर्स के हाथ लगी रणवीर सिंह की 'डॉन 3'Image Credit : Pics Credit: Instagram01 / 07

टीवी एक्टर्स के हाथ लगी रणवीर सिंह की 'डॉन 3'

Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चर्चा दिन-ब-दिन तेज हो रही हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि विक्रांत मेस्सी ने इस मूवी में विलेन का किरदार निभाने से मना कर दिया है। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मेस्सी के बाहर होने के बाद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि मेकर्स ने रणवीर सिंह के अपोजिट टीवी एक्टर करण वीर मेहरा को विलेन के रोल में कास्ट करने का फैसला किया है। अगर यह सच है तो करण वीर मेहरा ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स के जबड़े से रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' निकाल ली है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

विक्रांत मेस्सीImage Credit : Pics Credit: Instagram02 / 07

विक्रांत मेस्सी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रांत मेस्सी को सबसे पहले रणवीर सिंह की 'डॉन 3' में विलेन का किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन अभिनेता ने किसी कारण इस भूमिका को निभाने से साफ मना कर दिया है। (Pic Credit: Instagram/vikrantmassey/)

सैफ अली खानImage Credit : Pics Credit: Instagram03 / 07

सैफ अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर सैफ अली खान ने कई हिंदी और साउथ की फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। अगर 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट सैफ अली खान को कास्ट किया जाता तो यह फैन्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज होता। (Pic Credit: Instagram/saifalikhanpataudiworld/)

विजय सेतुपतिImage Credit : Pics Credit: Instagram04 / 07

विजय सेतुपति

कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि विक्रांत मेस्सी के मना करने के बाद मेकर्स ने विजय सेतुपति को फिल्म 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका पेश की थी लेकिन अभिनेता ने यह ठुकरा दी। (Pic Credit: Instagram/actorvijaysethupathi/)

आशुतोष राणाImage Credit : Pics Credit: Instagram05 / 07

आशुतोष राणा

आशुतोष राणा भी हर तरह की भूमिका को बॉलीवुड की फिल्मों में निभा चुके हैं। 'डॉन 3' में विलेन के किरदार के लिए आशुतोष राणा भी परफेक्ट साबित हो सकते थे। (Pic Credit: Instagram/ashutosh_ramnarayan/)

प्रकाश राजImage Credit : Pics Credit: Instagram06 / 07

प्रकाश राज

साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचा चुके प्रकाश राज भी धांसू एक्टर हैं। 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के अपोजिट विलेन की भूमिका में प्रकाश राज को कास्ट करना सही साबित होता। (Pic Credit: Instagram/joinprakashraj/)

करण वीर मेहराImage Credit : Pics Credit: Instagram07 / 07

करण वीर मेहरा

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करण वीर मेहरा ने बाकी बॉलीवुड एक्टर्स के जबड़े से रणवीर सिंह की 'डॉन 3' में विलेन का किरदार निकालकर अपने नाम कर लिया है। मेकर्स ने अभी तक करण की एंट्री को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। (Pic Credit: Instagram/karanveermehra/)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!