Entertainment News Today:आज एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर जमकर बहस देखने को मिल रही है। इसके अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कई और खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं, जिन पर फैंस लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ पहले 14 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के शो सुबह 9 बजे से शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, अब तक फिल्म की स्क्रीनिंग टाइमिंग को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज एक बार फिर टल सकती है। हाल ही में पीवीआर सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ी जानकारी शेयर की। एग्जीबिटर्स के मुताबिक, ‘करुप्पु’ अब उनकी थिएटर चेन में 15 मई 2026 को रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। यह मामला वेब सीरीज लुक्खे के एक वायरल क्लिप को लेकर सामने आया है, जिसमें योगराज सिंह का किरदार महिलाओं के बारे में विवादित बातें कहता है। क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
संजय दत्त ने धुरंधर और धुरंधर 2 में जबरदस्त एक्टिंग की है। इन फिल्मों की सफलता ने संजय दत्त के करियर को नई दिशा दी। इससे पहले उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं। अब फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने संजय दत्त के करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि धुरंधर से पहले संजय दत्त की प्रतिभा का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। InControversial Podcast में संजय गुप्ता ने बताया कि वे संजय दत्त के साथ नई फिल्म को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे कहानी ऑर्गेनिक तरीके से आनी चाहिए। 2007 में हमने ‘लोखंडवाला’ बनाई और 2014 में वडाला रिलीज हुई। कहानी पर इतना समय लगता है। अभी संजू जो कर रहा है, वो बहुत अच्छा कर रहा है।' संजय गुप्ता ने आगे कहा कि पहले संजय दत्त को गलत तरीके से प्रेजेंट किया जाता था।
एक्ट्रेस पूजा बेदी ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म जो जीता वही सिकंदर से शानदार शुरुआत के बाद उन्होंने शादी के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। पूजा ने कहा कि उन्होंने मुस्लिम बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी और उस समय इस तरह के रिश्तों को लेकर इतना विवाद नहीं होता था। शादी के बाद उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी और फिल्मों से दूरी बना ली। 12 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। पूजा ने कहा कि उनका रिश्ता भले खत्म हो गया, लेकिन आज भी उनके एक्स हसबैंड उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी में खुश रहना चाहती थीं, इसलिए अलग होने का फैसला लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में साउथ अफ्रीका से 'किंग' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्टाइलिश प्रेग्नेंसी लुक खूब वायरल हो रहा है। इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 को यादगार बनाने के लिए फीफा इस बार पहली बार मेगा हाफटाइम शो का आयोजन करने जा रहा है। इस खास शो में दुनिया के कई बड़े म्यूजिक स्टार्स एक साथ मंच पर धमाल मचाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉप क्वीन मैडोना, के-पॉप सुपरस्टार ग्रुप बीटीएस और मशहूर इंटरनेशनल सिंगर शकीरा इस इवेंट में परफॉर्म करेंगे। इन सितारों के नाम सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
एक्टर राहुल देव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में राहुल ने में महेश बाबू के 2022 के 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता' वाले बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि तेलुगु सुपरस्टार को हिंदी नहीं आती है।