Top Week Openers of 2026: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस फिल्म को एक हफ्ता हो गया है। 'कॉकटेल 2' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' सहित 2 फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त नहीं कर पाई है। तो चलिए देखते हैं 2026 की टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में 'कॉकटेल 2' को कौन सा स्थान मिला है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ना इतना आसान नहीं है। रणवीर सिंह की इस मूवी ने ओपनिंग वीक में बॉक्स ऑफिस पर 690 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' भी दूसरे स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। इस मूवी का एक हफ्ते का कलेक्शन 244.97 करोड़ रुपये था।
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत भंगला' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह मूवी पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 95.68 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। 70.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह मूवी अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को पीछे नहीं कर पाई है।
रितेश देशमुख की पीरियड ड्रामा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 57.07 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' ने शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 52.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।