Youtube Free Movies: बिना चवन्नी खर्च किए देख लें बॉलीवुड की ये फिल्में, यूट्यूब पर है मौजूद

Youtube Free Movies: ओटीटी के अलावा यूट्यूब पर भी बॉलीवुड की कई हिट फिल्में मौजूद है, जिन्हें आप फ्री में देख सकते हैं। इन मूवीज की कहानी आपका दिल जीत लेगी। आइए नजर डालते है इस खास लिस्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 19 2026, 17:04 IST
यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं ये 5 फिल्मेंImage Credit : IMDb/instagram01 / 06

यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं ये 5 फिल्में

Youtube Free Movies: आजकल लोग सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि यूट्यूब पर भी फिल्मों का खूब मजा ले रहे हैं। यूट्यूब पर बॉलीवुड की कई शानदार और सुपरहिट फिल्में बिल्कुल फ्री में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप कभी भी देख सकते हैं। इन फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। खास बात यह है कि इन मूवीज की दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है। अगर आप भी वीकेंड पर कुछ बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर मौजूद ये फ्री बॉलीवुड फिल्में आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

दृश्यमImage Credit : IMDb/instagram02 / 06

दृश्यम

अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम को लोगों ने खूब प्यार दिया था। ये फिल्म हिट साबित हो हुई थी। अगर आपने अबतक ये मूवी नहीं देखी तो इसे आप यूट्यूब पर आराम से देख सकते हैं।

पिंकImage Credit : IMDb/instagram03 / 06

पिंक

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक की कहानी जरा हटकर है। इस मूवी को देखकर आप हिल जाएंगे। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

​मद्रास कैफे​Image Credit : IMDb/instagram04 / 06

​मद्रास कैफे​

मद्रास कैफे, जॉन अब्राहम द्वारा निर्मित और शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित एक बेहतरीन जासूसी थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म भी यूट्यूब पर देखने लायक है।

तलाशImage Credit : IMDb/instagram05 / 06

तलाश

इस लिस्ट में आमिर खान की फिल्म तलाश का नाम शामिल है। इस फिल्म को देखकर आप दंग रह जाएंगे। ये मूवी यूट्यूब पर मौजूद है।

गुप्तImage Credit : IMDb/instagram06 / 06

गुप्त

बॉबी देओल की फिल्म गुप्त ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!