साउथ मूवीज

NBK111 के सेट पर Nandamuri Balakrishna की लगी चोट, होगी सर्जरी

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान जख्मी हो गए हैं। नंदमुरी की जल्द ही एक सर्जरी की जाएगी।

Image

NBK111 के सेट पर Nandamuri Balakrishna की लगी चोट, होगी सर्जरी

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी नई फिल्म NBK111 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म NBK111 को बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण जमकर एक्शन करते दिखाई देंगे। नंदमुरी के फैंस NBK111 का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो नंदमुरी की मसल फट जाने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी है। डॉक्टर्स ने मंदमुरी को सलाह दी है कि वो पहले अपनी सर्जरी कराएं और उसके बाद शूटिंग शुरू करें।

NBK111 के डायरेक्टर GopiChandh ने ट्वीट करके दी जानकारी

नंदमुरी बालकृष्ण की 111वीं मूवी को गोपीचंद मेलिनेनी डायरेक्ट कर रहे हैं। गोपीचंद ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को बताया है कि नंदमुरी को गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उनकी सर्जरी की जाएगी। गोपीचंद के ट्वीट के अनुसार, "NBK111 के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नंदमुरी गारू को मसल फट गई है। डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार उन्हें एक छोटी सी सर्जरी से गुजरना पड़ेगा, जिसके बाद वो पूरी तरह ठीक हो पाएंगे। नंदमुरी गारू जिस तरह से फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसे देखकर हर कोई इंस्पायर है। उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम सभी उनकी रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं।"

Sanjay Dutt भी हैं अहम रोल में

केजीएफ सीरीज के बाद साउथ में लगातार संजय दत्त की मांग बढ़ती जा रही है। नंदमुरी बालकृष्ण की आने वाली फिल्म में भी संजय दत्त का अहम रोल होगा। कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आई थी कि वो NBK111 की शूटिंग के लिए पहुंच गए हैं। संजय दत्त भी इस मूवी में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। दर्शक संजय दत्त और नंदमुरी बालकृष्ण की टक्कर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article