वेब सीरीज

Operation Safed Sagar का ट्रेलर देख हर भारतीय बोलेगा- 'जय हिंद'

Operation Safed Sagar Trailer: कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। दमदार एक्शन, देशभक्ति और भारतीय वायुसेना के शौर्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Image

ऑपरेशन सफेद सागर का दमदार ट्रेलर रिलीज (pic credit-instagram/youtube)

Operation Safed Sagar Trailer: कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान भारतीय वायुसेना के साहस और शौर्य को दिखाने वाली फिल्म 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों के पराक्रम, दुश्मन के खिलाफ चलाए गए मिशन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और भावुक कहानी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यही वजह है कि ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Alliance: वंशज सिंह की वापसी से चढ़ा कुशाल टंडन का पारा, निखिल चिनप्पा से की धक्का-मुक्की)

ऑपरेशन सफेद सागर का दमदार ट्रेलर रिलीज

ऑपरेशन सफेद सागर का दमदार ट्रेलर 20 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स ने रिलीज कर दिया है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के सबसे अहम मिशनों में से एक ऑपरेशन सफेद सागर पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस सीरीज को अभिजीत सिंह परमार और कुशल श्रीवास्तव ने बनाया है, जबकि निर्देशन ओनी सेन ने किया है। यह सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर की शुरुआत 1999 के कारगिल युद्ध से होती है, जहां भारतीय सेना दुर्गम पहाड़ी इलाकों में दुश्मनों का सामना कर रही होती है। हालात गंभीर होने पर भारतीय वायुसेना को ऑपरेशन सफेद सागर की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। यह मिशन सच्ची घटनाओं से प्रेरित है

बताते चलें कि ट्रेलर में भारतीय वायुसेना के गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के युवा फाइटर पायलट्स की कहानी दिखाई गई है, जो देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार हैं। इसमें जबरदस्त हवाई एक्शन दिखाया गया है। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना, अर्नव भसीन और अमृता बागची अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सभी लोग सीरीज को देखने के लिए बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article