Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में मेकर्स नए नए धमाके कर रहे हैं। शो में मेकर्स कुछ समय पहले ही शिल्पा शिंदे को लेकर आए हैं, जिन्होंने 11 साल पहले एक निर्माता पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। लॉकअप 2 में शिल्पा की एंट्री देखकर हिना खान काफी भड़क गई थीं। हिना ने शो से बाहर रहते हुए मेकर्स के इस फैसले पर अपनी भड़ास निकाली थी और अब मेकर्स हिना खान-शिल्पा शिंदे के बीच के विवाद का फायदा व्यूज के लिए उठाने वाले हैं। जल्द ही मेकर्स हिना खान (Hina Khan) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का आमना-सामना करवाएंगे, जिससे लॉकअप में धमाका होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'चिल्लाओ मत', खाने की बहस में शेरनी बनकर दहाड़ीं Shivangi Joshi, श्रेया कालरा की बजाई बैंड)
वेब सीरीज
Lock Upp 2: शो में Hina Khan की होगी धमाकेदार एंट्री, Shilpa Shinde से होगी भयंकर लड़ाई?
- Authored by: कविता
- Updated Jul 20, 2026, 07:05 PM IST
