क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की हरारे में हुई हीरो माफिक एंट्री, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने खुद डाला Video

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 23 जुलाई को ही मैच खेल सकते हैं और उसी दिन से हरारे में तूफान मचाने को तैयार हैं। दरअसल, इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना गया है। इससे यह साफ है कि वैभव सूर्यवंशी तीनों टी20 मैच खेलेंगे।

Image

वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे में हुआ स्वागत (फोटो साभार- vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के युवा सितारे पहुंच चुके हैं और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। जिम्बाब्वे क्रिकेट के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी हरारे एयरपोर्ट पर उतरते नजर आ रहे हैं। उनके साथ तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भी दिख रहे हैं। वीडियो में एक-दो और भारतीय खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। वैभव की चाल, कॉन्फिडेंस और स्वैग देखकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ‘हीरो माफिक एंट्री’ बता रहे हैं।

कब से शुरू होगा वैभव का तूफान

भारत का जिम्बाब्वे दौरा 23 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दूसरा टी20 25 जुलाई शनिवार को और तीसरा व आखिरी मैच 26 जुलाई रविवार को होगा। वैभव सूर्यवंशी 23 जुलाई को ही मैच खेल सकते हैं और उसी दिन से हरारे में तूफान मचाने को तैयार हैं। दरअसल, इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में नहीं चुना गया है। इससे यह साफ है कि वैभव सूर्यवंशी तीनों टी20 मैच खेलेंगे।

सूर्यवंशी को देखने के लिए बेताब फैंस

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में रनों का अंबार लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के साथ वैभव टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं। जिम्बाब्वे की पिचों पर उनका आक्रामक अंदाज भारत के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है। अब सबकी नजरें 23 जुलाई पर हैं। वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने के लिए फैंस बेताब हैं। जिम्बाब्वे में हीरो वाली एंट्री के बाद अब फैंस को मैदान पर हीरो वाली पारी का इंतजार है।

पूरी भारतीय टीम पहुंची जिम्बाब्वे

बीसीसीआई ने भी एक वीडियो डाला है जिसमें पूरी भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंचती नजर आ रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम पहले मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वीडियो को 'मुंबई टू हरारे' थंबनेल के साथ डाला गया है। आप देखेंगे कि भारतीय खिलाड़ी टीम बस से उतरकर एयरपोर्ट जाते हैं और वहां से उड़ान भरकर जिम्बाब्वे पहुंचते हैं। इसमें वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह, रवि विश्नोई के साथ टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण भी दिख रहे हैं। इसके बाद सभी भारतीय खिलाड़ियों का जिम्बाब्वे में जोरदार स्वागत किया जाता है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, प्रभसिमरन सिंह, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article