Top 7 TV Gossips 28 January, 2025: टीवी का गलियारा रोजाना की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े स्टार्स ऐसे हैं जो अचानक से चर्चा में आ गए हैं। जहां एक तरफ 'रामायण' के राम यानी अरुण गोविल महाकुंभ का हिस्सा बने हैं। वहीं दूसरी ओर कशिश कपूर ने 'बिग बॉस 18' के बाद अब व्लॉग शेयर कर करण वीर मेहरा से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी है। इससे इतर भाविका शर्मा ने शो से जुड़े अनुभव को साझा किया है। इसी तरह की कई बड़ी खबरें लेकर हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन खबरों पर-
निमृत कौर आहलुवालिया 'लव सेक्स और धोखा 2' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार थीं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने फिल्म से कदम पीछे खींच लिये थे। वहीं अब खबर आ रही है कि निमृत कौर आहलुवालिया कपिल शर्मा की 'किस किस को प्यार करूं 2' के साथ डेब्यू कर सकते हैं।
कशिश कपूर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में करण वीर मेहरा संग किये गए बर्ताव के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, "करण ने शो जीता है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।" अपने बर्ताव पर कशिश कपूर ने कहा, "मुझे मालूम है कि मैंने शो में बहुत बकवास की है, मैं शर्मिंदा हूं। भूल चुक माफ।"
'गुम है किसी के प्यार में' से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे सनम जौहर ने हाल ही में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं शो की कास्ट से जुड़ने के लिए बहुत ज्यादा बेताब हूं। प्रोडक्शन हाउस काफी अच्छा है। उन्होंने माहौल बेहद दोस्ताना बनाया हुआ है। मैं इस अनुभव को जीने के लिए तैयार हूं।"
भाविका शर्मा ने 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने से पहले शो में काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। भाविका शर्मा ने इस सिलसिले में कहा, "शो क्रिएट करना हमेशा ही टीम एफर्ट होता है, बहुत से लोग जो साथ आकर इसे बनाते हैं। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिखाया है। ये शो हमेशा ही मेरे दिल में रहेगा। उतार-चढ़ाव के साथ ये सफर बेहद शानदार रहा है।"
मेहजबीन कोटवाला ने मुनव्वर फारूकी के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो हब्बी।" फोटो में मुनव्वर फारूकी अपनी पत्नी मेहजबीन कोटवाला की आंखों में खोए नजर आए।
मेघा चक्रवर्ती ने शादी के बाद पति साहिल फुल के साथ वैष्णो देवी के दर्शन किये। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "आभारी और सौभाग्यपूर्ण महसूस हो रहा है। हमें माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद चाहिए था। इस पवित्र सफर ने हमारा दिल शांति, प्यार और आभार से भर दिया है।"
'रामायण' फेम अरुण गोविल महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी भी लगाई, जिससे जुड़ी तस्वीरें अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।