Top 7 TV Gossips 26 February 2025: टीवी की दुनिया से रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरी हुई है। 'मिश्री' एक्टर अमन वर्मा से लेकर संजीदा शेख जैसे कई टीवी सितारे आज चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ अमन वर्मा और उनकी पत्नी वंदना लालवानी शादी के 9 साल बाद अलग होने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर संजीदा शेख ने नो-मेकअप लुक में अपनी फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज की इन बड़ी खबरों पर-
'माटी से बंधी डोर' को लेकर खबर थी कि ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। वहीं अब बताया जा रहा है कि 'माटी से बंधी डोर' का आखिरी एपिसोड 28 फरवरी को शूट होगा। शो हैप्पी एंडिंग के साथ बंद होने वाला है।
अमन वर्मा और वंदना लालवानी को लेकर खबर है कि वह शादी के 9 साल बाद तलाक लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो वंदना लालवानी ने डायवोर्स फाइल भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बच बीते काफी वक्त से खटपट चल रही है।
'बालवीर' फेम देव जोशी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने नेपाल की रहने वाली आरती संग सात फेरे लिए। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए।
'लाफ्टर शेफ' के सेट पर हाल ही में कपिल शर्मा की मम्मी पहुंचीं, जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और अंकिता लोखंडे से मुलाकात की। वहीं रुबीना दिलैक ने भी उनका आशीर्वाद लिया। इससे जुड़ी फोटो भी सामने आई है।
अली गोनी का बीते दिन जन्मदिन था और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारों तक ने अली गोनी को जमकर बधाइयां दीं। अली गोनी ने अपना जन्मदिन जैस्मिन भसीन और करीबी दोस्तों के साथ मनाया, जिससे जुड़ी झलक भी सामने आई है।
शहनाज गिल महाशिवरात्री के खास मौके पर त्रियम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं, जिससे जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में शहनाज गिल मंदिर के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आईं।
संजीदा शेख ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लगीं। संजीदा शेख की ये फोटोज देख लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।