Top 7 TV Gossips: दीपिका संग अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे शोएब इब्राहिम, 2026 में शादी करेंगी पवित्रा पुनिया

Top 7 TV Gossips 23 November 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर साल 2026 में पवित्रा पुनिया शादी के बंधन में बंधेंगी।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 23 2025, 19:43 IST
23 नवंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

23 नवंबर से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 23 November 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आए दिन टीवी के सितारे लाइमलाइट में रहते हैं। आज भी शोएब इब्राहिम से लेकर पवित्रा पुनिया जैसे कई सितारे सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने एक साथ अजमेर शरीफ दरगाह पर मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर पवित्रा पुनिया को लेकर खबर है कि वह साल 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-

'बिग बॉस 19' से कटा कुनिका सदानंद का पत्ताImage Credit : Star's Instagram02 / 08

'बिग बॉस 19' से कटा कुनिका सदानंद का पत्ता

​'बिग बॉस 19' में फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है। वहीं इस सप्ताह कुनिका सदानंत का पत्ता घर से कट गया। बता दें कि कई बार मेकर्स कुनिका सदानंद को एविक्शन से बचा चुके हैं।​

'अनुपमा' में हुई नई एंट्रीImage Credit : Star's Instagram03 / 08

'अनुपमा' में हुई नई एंट्री

​'अनुपमा' में नगर सेविका बनकर रिंकू धवन ने एंट्री की है। शो में दिखाया गया कि वह अनुपमा की बचपन की सहेली निकलीं। लेकिन नगर सेविका की ये दोस्ती सच्ची है या अनुपमा के लिए नया तूफान, ये देखना दिलचस्प रहेगा।​

फराह खान ने गौरव खन्ना को बताया 'बिग बॉस 19' का विजेताImage Credit : Star's Instagram04 / 08

फराह खान ने गौरव खन्ना को बताया 'बिग बॉस 19' का विजेता

​सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर फराह खान से सोहा अली खान ने सवाल किया कि इस बार विजेता कौन बन सकता है। ऐसे में फराह खान ने कहा, "मुझे लगता है कि इस बार गौरव खन्ना का शो बन रहा है। क्योंकि हर कोई उसके खिलाफ गैंग बना रहा है और वो इन चीजों से बहुत अच्छे से गुजर रहा है। वो अच्छा इंसान है और गाली-गलौज नहीं करता।"​

रोनित रॉय ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेकImage Credit : Star's Instagram05 / 08

रोनित रॉय ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

​टीवी और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले रोनित रॉय ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया कि उन्हें अपने फैंस से बहुत प्यार है, साथ ही वह उनके प्यार के लिए आभारी भी हैं। लेकिन अब वह मानसिक, आध्यात्मिक रूप से मजबूत होने के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। पोस्ट के आखिर में एक्टर ने लिखा, "कृप्या मुझे भूलना मत।"​

शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनियाImage Credit : Star's Instagram06 / 08

शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनिया

​टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस साल 2026 में मार्च तक मंगेतर संग सात फेरे ले सकती हैं। बता दें कि पवित्रा पुनिया ने कुछ वक्त पहले ही फोटोज शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था।​

अवनीत कौर ने फिर कराया हुस्न का दीदारImage Credit : Star's Instagram07 / 08

अवनीत कौर ने फिर कराया हुस्न का दीदार

​अवनीत कौर ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्राउन को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। फोटो में अवनीत कौर का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक रहा। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।​

दीपिका कक्कड़ संग अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे शोएब इब्राहिमImage Credit : Star's Instagram08 / 08

दीपिका कक्कड़ संग अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे शोएब इब्राहिम

​टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ और बेटे रुहान के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं क्या कहूं ख्वाजा साहब आपके दर से क्या पाया, मोहब्बत-ए-रसूल सल्लल्लाहू अलैहे वसल्लम, दामन-ए-अली और खुदा को अपने करीब पाया।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!