Top 7 TV Gossips: शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं अंकित गुप्ता, सना खान ने की दूसरे बेटे की मुंह-दिखाई

Top 7 TV Gossips 13 March, 2026: टीवी के गलियारे से कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ अंकित गुप्ता शादी के लिए तैयार हैं। वहीं सना खान ने अपने दूसरे बेटे का चेहरा पहली बार दुनिया को दिखाया है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 13 2026, 17:06 IST
13 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Star's Instagram01 / 08

13 मार्च से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 13 March, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। आए दिन टीवी से जुड़ी खबरें लोगों को खुश भी करती हैं और हैरान भी। वहीं आज अंकित गुप्ता से लेकर सना खान जैसे कई सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां एक तरफ अंकित गुप्ता शादी के लिए तैयार हैं। वहीं सना खान ने अपने दूसरे बेटे का चेहरा पहली बार दुनिया को दिखाया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरों पर-

इंडस्ट्री छोड़ सिलेंडर बेचेंगे राजीव अदातिया?Image Credit : Star's Instagram02 / 08

इंडस्ट्री छोड़ सिलेंडर बेचेंगे राजीव अदातिया?

​एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बीच राजीव अदातिया ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा, "मैंने तय किा है कि बॉलीवुड से ज्यादा पैसा अभी गैस बेचने में है। एक टैंक 10 लाख रुपये का है। ये मेरी रोज की कमाई से बहुत बेहतर है। गोल्डमाइन।"​

दीप्तांशु सैनी पर भड़कीं सौंदर्या शेट्टीImage Credit : Star's Instagram03 / 08

दीप्तांशु सैनी पर भड़कीं सौंदर्या शेट्टी

​'स्प्लिट्जविला 16' में दीप्तांशु सैनी और सौंदर्या शेट्टी एक-दूजे के कनेक्शन हैं। लेकिन शो के बाद दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं। हाल ही में सौंदर्या ने पोस्ट शेयर कर कहा, "मुझे शो में अपना पार्टनर चुनने के बाद, तुम जानते थे कि मेरा करियर इससे जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी सारी चीजें नजरअंदाज कर तुमने अपनी गर्लफ्रेंड फ्लॉन्ट की। इसकी वजह से लोग जो हमें सपोर्ट कर रहे थे, शिप कर रहे थे उन्होंने ये सब बंद कर दिया। मेरा नाम और छवि भी इसमें बिना किसी कारण खींची गई। ये सही है?"​

अनुज कपाड़िया और प्रेम की तुलना पर शिवम खजुरिया ने तोड़ी चुप्पीImage Credit : Star's Instagram04 / 08

अनुज कपाड़िया और प्रेम की तुलना पर शिवम खजुरिया ने तोड़ी चुप्पी

​शिवम खजुरिया ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में प्रेम और अनुज कपाड़िया के किरदार की तुलना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "गौरव जी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। मुझे खुशी होती है जब प्रेम और अनुज की तुलना होती है। प्रेम राही से बहुत प्यार करता था। लेकिन मुझे नहीं मालूम कि आने वाले एपिसोड में क्या होगा। मैंने अनुज के एपिसोड देखे भी नहीं हैं। तो मुझे कोई आइडिया नहीं है।"​

शादी के बंधन में बंधेंगे अंकित गुप्ताImage Credit : Star's Instagram05 / 08

शादी के बंधन में बंधेंगे अंकित गुप्ता

​अंकित गुप्ता ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिछले रिलेशनशिप ने उन्हें बदल दिया है। एक्टर ने कहा कि अब वह पहले से काफी समझदार हो चुके हैं और रिश्तों को संतुलन और सोच के साथ देखते हैं। अंकित गुप्ता ने बताया कि जिंदगी के उस चरण ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और अब उन्हें लगता है कि वह शादी के लिए तैयार हैं।​

व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लगीं अशनूर कौरImage Credit : Star's Instagram06 / 08

व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लगीं अशनूर कौर

​अशनूर कौर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह व्हाइट सूट में पोज देती नजर आईं। अशनूर कौर की तस्वीरें देख उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तुलना मीना कुमारी से भी की।​

सना खान ने दूसरे बेटे को कराया दुनिया से रूबरूImage Credit : Star's Instagram07 / 08

सना खान ने दूसरे बेटे को कराया दुनिया से रूबरू

​सना खान का छोटा बेटा सैय्यद हसन जमील की उम्र एक साल हो चुकी है। इस खास मौके पर सना खान ने वीडियो शेयर कर अपने बेटे का चेहरा पहली बार दुनिया को दिखाया है। वीडियो में सना खान और उनके पति अनस सैय्यद काबाह शरीफ में नजर आए। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "अल्लाह के शुक्र से हमारे छोटे सैय्यद हसन जमीन एक साल के हो गए हैं।"​

आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभालImage Credit : Star's Instagram08 / 08

आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल

​'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उनके मैनेजर ने अपडेट देते हुए कहा, "अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम 24 घंटे उन्कें साथ हैं, उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।"​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!