90s thriller movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर 90 के दशक की थ्रिलर फिल्में आज भी दर्शकों को रोमांच से भर देती हैं। इन फिल्मों में सस्पेंस, ट्विस्ट और डरावने माहौल का ऐसा कमाल का मिश्रण है कि एक बार शुरू करने के बाद अंत तक छोड़ नहीं पाते। 90s की ये थ्रिलर फिल्में आज भी बेजोड़ मानी जाती हैं। अगर आप भी अच्छी थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो इस लिस्ट में शामिल टॉप 6 फिल्में आपके दिन को यादगार बना देंगी। इन फिल्मों में इतना दम है कि देखते समय आपका दिल दहल जाएगा और दिमाग पूरी तरह उलझ जाएगा। आइए नजर डालते हैं 90 के दशक की टॉप थ्रिलर फिल्मों की इस खास लिस्ट पर।
1990 में रिलीज हुई सनी देओल की 'घायल' एक ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसमें सनी देओल ने अजय मेहरा का किरदार निभाया है। इस मूवी को देखकर आप पक्का गदगद हो जाएंगे। इसे आप यूट्यूब पर आज ही देख लें।
1998 में रिलीज हुई बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर की कहानी आपका दिमाग घुमा कर रख देगी। इस मूवी को लोगों ने उस समय खूब प्यार दिया था। आज भी जो लोग थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं इस फिल्म के दीवाने है। बॉबी देओल की इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आमिर खान की फिल्म सरफरोश (1999) भारतीय सिनेमा की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में शुमार है। मूवी में आमिर खान एटीएस ऑफिसर अजय राठौड़ के रोल में हैं, जो एक बड़े आतंकवादी गिरोह को पकड़ने के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर ने धूम मचा दी थी। इस फिल्म को देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। अगर आप इस फिल्म को आज देखना चाहते है तो ये मूवी प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।
गुप्त: द हिडन ट्रुथ' बॉबी देओल की एक ब्लॉकबस्टर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन राजीव राय ने किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। आज भी लोग इसे यूट्यूब और प्राइम वीडियो पर देखना पसंद करते हैं।
इस लिस्ट में मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन की फिल्म शूल का नाम शामिल है। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। ये मूवी भी प्राइम वीडियो पर देखने लायक है।