Top 10 TV Gossips 17 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के बहुत से सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई अपने करियर की वजह से तो कोई अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ संचिता उगले की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं 'द अलायंस इंडिया' में कई टीवी स्टार्स की एंट्री हुई है। इससे इतर टीवी के पॉपुलर एक्टर अमन वर्मा छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहित परमार से हाल ही में सवाल किया गया कि क्या वह शो में वापसी कर सकते हैं। इसपर एक्टर ने कहा, "बिल्कुल नहीं। मैंने शो छो़़ दिया है। मैं ये कह रहा हूं पहली बार, लेकिन मैं शो में नहीं वापस जाने वाला। अभी मैं माइक्रो-ड्रामा पर ध्यान दे रहा हूं और अनुभव को एंजॉय कर रहा हूं।"
'बिग बॉस 18' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली चुम दरांग को लेकर खबर है कि वह जल्द ही 'लॉकअप 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। बता दें कि उनका नाम 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए भी सामने आया था। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं।
प्रणित मोरे के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रणित मोरे के विवादित शो का संज्ञान लेने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। प्रणित मोरे के साथ-साथ हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।
उज्जवल शर्मा पर संचिता उगले को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लग रहा है। लगातार घिरने के कारण उज्जवल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना कमेंट बॉक्स ही ऑफ कर दिया है, जिससे लोग उन्हें चाहकर भी ट्रोल न कर सकें।
कुणाल खेमू नए रियलटी शो 'द अलायंस इंडिया' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। ये शो प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा, जिसके लिए अभी तक कई टीवी सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में उर्फी जावेद, आवेज दरबार, कुशाल टंडन और नीति टेलर का नाम शामिल है।
संचिता उगले की मौत के सामने में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। वहीं हाल ही में सामने आया है कि संचिता उगले ने अपने डॉक्टर से बताया था कि वह अपने करियर को लेकर परेशान थीं। उन्हें चिंता थी कि एक्टिंग करियर को कैसे सुधारा जाए। संचिता ने इस बारे में अपने डॉक्टर से भी बात की थी और बताया था कि उन्हें डरावने सपने आते हैं। वहीं डॉक्टर ने संचिता को ऑनलाइन काउंसलिंग की सलाह दी थी। बता दें कि संचिता से जुड़ी ये जानकारी उनके करीबी दोस्त ने दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्लोवाकिया में रह रहे भारतीयों से मुलाकात की। इससे जुड़ा उनका वीडियो और फोटो भी वायरल हुआ, जिसे लेकर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने तंज कसा। कुनिका सदानंद ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए लिखा, "वाहियात और ये देखकर घिन आ रही है कि हमारे देश के प्रमुख हंस रहे हैं, एंजॉय कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं, जबकि उनका खुद का देश बहुत परेशानियों से गुजर रहा है।"
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक्टर अमन वर्मा छोटे पर्दे पर फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो वह सीरियल 'ये फितूर तेरा' में नजर आएंगे।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने मिलकर एक नया स्टूडियो खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने नए स्टूडियो की ग्रैंड ओपनिंग भी की। उन्होंने पूजा और विधी-विधान के साथ स्टूडियो में प्रवेश किया, साथ ही परिवार की मौजूदगी में शानदार ओपनिंग की। भारती सिंह ने अपने व्लॉग में स्टूडियो की झलक दिखाई।
'खतरों के खिलाड़ी 15' से अभी तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर आ चुके हैं। इस लिस्ट में ऑरी का नाम भी शामिल है। वहीं अब बताया जा रहा है कि एविक्शन के बाद अब ऑरी दोबारा शो में वापसी करने वाले हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि करनी मुश्किल है।