Top 10 TV Gossips: 'लॉकअप 2' में नजर आएंगे आसिम रियाज? प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरा ये बॉलीवुड एक्टर

Top 10 TV Gossips 11 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से बरा हुआ है। जहां आसिम रियाज को लेकर खबर है कि उन्हें 'लॉकअप 2' का बुलावा मिला है। वहीं प्रणित मोरे को बॉलीवुड एक्टर से सपोर्ट मिला है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 11 2026, 16:09 IST
11 जून से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

11 जून से जुड़ी टीवी की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossips 11 June, 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से बरा हुआ है। छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं, इस लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर प्रणित मोरे तक का नाम शामिल है। जहां आसिम रियाज को लेकर खबर है कि उन्हें 'लॉकअप 2' का बुलावा मिला है। वहीं प्रणित मोरे को बॉलीवुड एक्टर से सपोर्ट मिला है। वहीं 'सहर होने को है' से एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की आज से जुड़ी 10 बड़ी खबरों पर-

पोल्का डॉट ड्रेस में प्यारी लगीं सुरभि ज्योतिImage Credit : Instagram02 / 11

पोल्का डॉट ड्रेस में प्यारी लगीं सुरभि ज्योति

​सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पोल्का डॉट ड्रेस पहने पोज देती नजर आईं। उनकी ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही फैंस भी इसपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।​

प्रणित मोरे के सपोर्ट में आए रणवीर शौरीImage Credit : Instagram03 / 11

प्रणित मोरे के सपोर्ट में आए रणवीर शौरी

​मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने हाल ही में प्रणित मोरे के विवाद के बीच उनका समर्थन किया है। उन्होंने लोगों में बढ़ते आक्रोश को देख ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "कॉमेडी पर इतना हंगामा करना बंद करो भारत। जो समाज कॉमेडी और कॉमेडियन का अपमान करता है, वो धीरे-धीरे आत्मनिरीक्षण करने की हिम्मत खो देता है। कॉमेडी जिंदाबाद।"​

गुल्लू और कायरा ने किया एक-दूजे को अनफॉलोImage Credit : Instagram04 / 11

गुल्लू और कायरा ने किया एक-दूजे को अनफॉलो

​'स्प्लिट्जविला 16' के विजेता कुशाल तंवर यानी गुल्लू और कायरा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी हैं।​

टीवी पर लौटेंगी श्रद्धा आर्या?Image Credit : Instagram05 / 11

टीवी पर लौटेंगी श्रद्धा आर्या?

​टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को लेकर खबर थी कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इतना ही नहीं, उनकी और धीरज धूपर की जोड़ी के छोटे पर्दे पर लौटने की भी खबर थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस तरह की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है।​

'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर नहीं हुए हैं विशाल आदित्य सिंहImage Credit : Instagram06 / 11

'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर नहीं हुए हैं विशाल आदित्य सिंह

​'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर बीते दिन अटकलें लग रही थीं कि विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो चुके हैं। दरअसल, सुरभि चंदना की पार्टी से उनकी फोटो वायरल हो रही थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि विशाल आदित्य सिंह मेडिकल ट्रीमेंट के लिए भारत आए थे। वह शो से बाहर नहीं हुए हैं।​

'सहर होने को है' के लिए अब एक और एक्ट्रेस का नाम आया सामनेImage Credit : Instagram07 / 11

'सहर होने को है' के लिए अब एक और एक्ट्रेस का नाम आया सामने

​'सहर होने को है' शो के लिए अब एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 'झनक' फेम रिया शर्मा को मेकर्स ने अप्रोच किया है। बता दें कि इससे पहले येशा रुघानी, हिमांशी पराशर और भाविका शर्मा का नाम भी सामने आया था।​

अभी भी आईसीयू में हैं शोएब इब्राहिम के पिताImage Credit : Instagram08 / 11

अभी भी आईसीयू में हैं शोएब इब्राहिम के पिता

​टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता मोहम्मद इब्राहिम अभी भी आईसीयू में हैं। इस बात की जानकारी खुद उनकी बहन सबा इब्राहिम ने अपने व्लग में दी है। सबा इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टर्स एक या दो दिन में उन्हें आईसीयू से बाहर ले आएंगे।​

स्टार प्लस पर दस्तक देगा नया शोImage Credit : Instagram09 / 11

स्टार प्लस पर दस्तक देगा नया शो

​स्टार प्लस पर जल्द ही नया शो दस्तक देने वाला है, जिसका नाम है 'ये फितूर तेरा।' इस शो में इशान धवन और देब चंद्रिमा सिंघा रॉय मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।​

स्टार प्लस पर धूम मचाने के लिए तैयार है नया रियलिटी शो Image Credit : Instagram10 / 11

स्टार प्लस पर धूम मचाने के लिए तैयार है नया रियलिटी शो

​स्टार प्लस पर जल्द ही एक रियलिटी शो दस्तक देने वाला है, जिसे अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को उनकी स्किल दिखानी होंगी। इस शो का नाम है "इंडिा के टॉप 1%।"​

'लॉकअप 2' में नजर आएंगे आसिम रियाज?11 / 11

'लॉकअप 2' में नजर आएंगे आसिम रियाज?

​'लॉकअप 2' 27 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि अब शो के लिए आसिम रियाज को भी अप्रोच किया गया है। हालांकि वह इसका हिस्सा बनेंगे या नहीं, इससे पर्दा उठना बाकी है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!