Tiger Shroff's Flop Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक टाइगर श्रॉफ की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। टाइगर श्रॉफ कुछ सालों में कई बड़े बजट की फिल्मों में दिखाई दिए हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनमें से एक भी धांसू कमाई करने में सफल नहीं हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको टाइगर श्रॉफ द्वारा दी गईं बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा था कि यह सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन यह भी बुरी तरह फ्लॉप ही रही। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में अक्षय कुमार नजर आए थे।
ए हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी 4' को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया था। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में संजय दत्त नजर आए थे लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही थी।
80 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई टाइगर श्रॉफ की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
अहमद खान ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' को डायरेक्ट किया था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी और फ्लॉप्स की लिस्ट में शामिल हुई।
विकास बहल के निर्देशन में बनी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत पार्ट 1' को 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही थी।