राम के रोल के लिए बेस्ट है ये साउथ सितारे, अगर मिल जाए मौका तो मालामाल हो जाएंगे मेकर्स

​रणबीर कपूर ‌नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है और इसे दो पार्टो में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। आइए जानते है किन-किन साउथ सितारे राम का रोल अच्छे से प्ले कर सकते हैं।

Authored by: पूनम शुक्लाUpdated Jul 5 2025, 09:27 IST
राम के रोल के लिए बेस्ट है ये साउथ सितारे, अगर मिल जाए मौका तो मालामाल हो जाएंगे मेकर्स Image Credit : Instagram01 / 08

राम के रोल के लिए बेस्ट है ये साउथ सितारे, अगर मिल जाए मौका तो मालामाल हो जाएंगे मेकर्स

राम के रोल के लिए केवल एक्शन ही नहीं, बल्कि एक एक्टर के शांत होने के साथ-साथ आंखों में करुणा और आत्मविश्वास भी होना जरूरी है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों ने राम का रोल प्ले किया है, लेकिन दर्शक आज भी कुछ केवल कुछ ही राम को उतना प्यार दे पाए है और कुछ एक्टरों को दर्शकों ने उतना प्यार नहीं दिया है। आज हम आपको ऐसे साउथ एक्टरों के बारे में बताएंगे जो राम का रोल बेस्ट प्ले कर सकते है। अगर उन सितारों को राम बनने का ऑफर दिया जाए तो ये बेस्ट रोल कर सकते है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है।

राम चरणImage Credit : Instagram02 / 08

राम चरण

राम चरण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। राम चरण एक्शन रोल के साथ-साथ धार्मिक किरदारों में फिट हो सकते हैं। उनका नाम भी 'राम' है। अगर मेकर्स उन्हें एक मौका देते हैं तो ये फिल्म कमाल की कमाई करेगी।

महेश बाबूImage Credit : Instagram03 / 08

महेश बाबू

राम के रोल के लिए महेश बाबू भी बेस्ट एक्टर साबित हो सकते है। एक्टर की पर्सनालिटी भी राम के रोल के लिए मैच करेगी। कुछ समय पहले एक्टर की एआई राम की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

सूर्याImage Credit : Instagram04 / 08

सूर्या

सूर्या राम का रोल बहुत ही अच्छे से निभा सकते हैं। उनकी मेहनत और अभिनय क्षमता उन्हें राम के किरदार में जान डालने में मदद करेगी। वह इस भूमिका के लिए एकदम सही पसंद साबित हो सकते है।

नानीImage Credit : Instagram05 / 08

नानी

साउथ एक्टर नानी अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए जाने जाते है। एक्टर ने अपने लाइफ में कई हिट फिल्में दी है। नानी का लुक बिल्कुल राम का रोल करने वाले एक्टर के जैसा लगता है। एक्टर ने अपनी बॉड़ी भी बनाई है, जो लुक पर चार चांद लगा सकता है।

यश Image Credit : Instagram06 / 08

यश

साउथ सुपरस्टार भले ही इस फिल्म में रावण का रोल कर रहे है, लेकिन एक्टर राम का रोल भी बखूबी से निभा सकते है। एक्टर ने साउथ सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी है।

धनुषImage Credit : Instagram07 / 08

धनुष

साउथ एक्टर धनुष भले ही थोड़े दुबले-पतले है, लेकिन एक्टर के आंखों में गहराई और एक्सप्रेशन एक राम रोल के लिए बेस्ट है। इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म कुबेरा को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन Image Credit : Instagram08 / 08

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन राम का रोल कर सकते हैं। उनकी एक्शन और एक्टिंग राम के किरदार को दमदार बना सकती है। वह इस भूमिका के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उनकी एक्टिंग दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!