The Raja Saab Cast Fees: प्रभास की फीस ने मेकर्स का निकला तेल, संजय दत्त सहित बाकी सेलेब्स के हाथों थमाई गई चिल्लर

The Raja Saab Cast Fees: सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है। प्रभास से लेकर संजय दत्त सहित इस मूवी के सेलेब्स की फीस जानकर आपके भी कान खड़े होने वाले हैं। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Nov 21 2025, 10:40 IST
जानिए 'द राजा साब' स्टारकास्ट की फीस...Image Credit : Instagram01 / 08

जानिए 'द राजा साब' स्टारकास्ट की फीस...

The Raja Saab Cast Fees: साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' लगातार चर्चा में बनी हुई है। मारुती के निर्देशन में बन रही इस मूवी में साउथ से लेकर बॉलीवुड के एक्टर्स को भी मेकर्स ने कास्ट किया है। सुनने में आ रहा है कि प्रभास ने इस मूवी के लिए मुंहमांगी रकम ली है। वहीं दूसरी ओर प्रभास के साथ बाकी सेलेब्स की फीस ने भी निर्माताओं का तेल निकाल दिया है। तो चलिए जानते हैं प्रभास सहित बाकि एक्टर्स ने फिल्म 'द राजा साब' को करने के लिए कितने रुपये चार्ज किए हैं।

योगी बाबूImage Credit : Instagram02 / 08

योगी बाबू

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन योगी बाबू भी फिल्म 'द राजा साब' का अहम हिस्सा हैं। इस मूवी के लिए योगी बाबू को निर्माताओं ने कथित तौर पर 60 लाख रुपये दिए हैं।

ब्रह्मानंदमImage Credit : Instagram03 / 08

ब्रह्मानंदम

साउथ की फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके ब्रह्मानंदम को भी 'द राजा साब' में देखा जाएगा। ब्रह्मानंदम को उनके किरदार के लिए निर्माताओं ने 80 लाख रुपये दिए हैं।

अनुपम खेरImage Credit : Instagram04 / 08

अनुपम खेर

प्रभास के साथ फिल्म 'द राजा साब' में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी नजर आएंगे। इस मूवी के लिए अनुपम खेर को 1 करोड़ रुपये सैलरी दी गई है।

निधि अग्रवालImage Credit : Instagram05 / 08

निधि अग्रवाल

निधि अग्रवाल के फैन्स फिल्म 'द राजा साब' में एक्ट्रेस को देखने के लिए बेताब हैं। कथित तौर पर निधि अग्रवाल को मेकर्स ने 1.2–1.5 करोड़ रुपये फीस दी है।

मालविका मोहननImage Credit : Instagram06 / 08

मालविका मोहनन

मालविका मोहनन को भी फिल्म 'द राजा साब' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में अपने किरदार को निभाने के लिए मेकर्स ने मालविका को 1.5–2 करोड़ रुपये सैलरी दी है।

संजय दत्तImage Credit : Instagram07 / 08

संजय दत्त

संजय दत्त फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास के साथ ऑनस्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इस मूवी के लिए संजय दत्त को निर्माताओं से 5 से 6 करोड़ रुपये के लगभग फीस दी है।

प्रभासImage Credit : Instagram08 / 08

प्रभास

साउथ डायरेक्टर मारुती की फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास की अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए प्रभास ने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!