The Family Man 3 से मोटा पैसा छाप रहे हैं मनोज बाजपेयी, 22 साल की अश्लेषा ठाकुर की फीस जानकर खड़े हो जाएंगे कान

​द फैमिली मैन सीजन 3 कल रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और धमाकेदार कहानी के साथ, ये सीजन नया मोड़ लेकर आ रहा है। आज हम बात करने जा रहे हैं सीरीज की स्टारकास्ट फीस की।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 20 2025, 14:13 IST
द फैमिली मैन 3 स्टारकास्ट फीस Image Credit : Instagram01 / 08

द फैमिली मैन 3 स्टारकास्ट फीस

द फैमिली मैन सीजन 3 के रिलीज होने में चंद घंटे बचे हैं। मनोज बाजपेयी -दर्शन कुमार और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स से सजी ये सीरीज करोड़ों में बनकर तैयार हुई है। पिछले साल से ही इस सीजन की शूटिंग शुरू हो गई थी। मेकर्स ने इसे बनाने में खूब पैसा बहाया है। जिसमें इसकी स्टारकास्ट फीस भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं किस कलाकार ने कितनी फीस में शूट की, द फैमिली मैन 3।

प्रियामणि Image Credit : Instagram02 / 08

प्रियामणि

श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुचित्रा तिवारी सीरीज के पहले सीजन से ही शो की रीड की हड्डी बनी हुई है। प्रियामणि ने सीजन 3 के लिए 7 करोड़ फीस चार्ज की है।

शरीब हास्मी Image Credit : Instagram03 / 08

शरीब हास्मी

जेके तलपड़े के रोल में शरीब को दर्शकों की खूब सरहाना मिल चुकी है। उनके बिना तो मानो सीरीज अधूरी रहती है। शरीब को इस सीजन कर लियर 5 करोड़ मिले हैं।

अश्लेषा ठाकुर Image Credit : Instagram04 / 08

अश्लेषा ठाकुर

अश्लेषा ठाकुर सीरीज में मनोज बाजपेयी की बेटी का किरदार निभा रही है। वह पहले सीजन से सीरीज के साथ में बनी हुई है। अश्लेषा ठाकुर सीजन 3 के लिए 4 से 5 करोड़ फीस चार्ज कर रही है।

मनोज बाजपेयी Image Credit : Instagram05 / 08

मनोज बाजपेयी

द फैमिली मैन की जान श्रीकांत तिवारी, इस शो के लीड हैं। वहीं हैं जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। मनोज बाजपेयी ने इस सीजन के लिए 20 से 22 करोड़ चार्ज किए हैं। उनकी फीस सबसे ज्यादा है।

जयदीप अहलावत Image Credit : Instagram06 / 08

जयदीप अहलावत

जयदीप अहलावत 'द फैमिली मैन 3' के नए विलेन हैं। विलेन के रोल में जयदीप काफी जच रहे हैं। सीरीज में जयदीप का नाम रुकमा है। वह सीरीज के लिए 9 करोड़ चार्ज कर रहे हैं।

दर्शन कुमार Image Credit : Instagram07 / 08

दर्शन कुमार

मनोज समीर के किरदार में दर्शन कुमार ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। दर्शन कुमार इस सीरीज का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने सीरीज के लिए 8 से 9 करोड़ चार्ज किए हैं।

निम्रत कौर Image Credit : Instagram08 / 08

निम्रत कौर

निम्रत कौर ने सीजन 3 में एंट्री ली है। ट्रेलर में उनका किरदार ग्रे शेड में नजर आया था। निम्रत ने अपने किरदार के लिए 8 करोड़ फीस चार्ज की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!