क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके अनुष्का शर्मा को फैंस से लेकर स्टार्स तक विश कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा से जुड़ी कई खबरें भी सामने आ रही हैं। हम आपको इस खास रिपोर्ट में अनुष्का शर्मा की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं। अनुष्का शर्मा का विराट कोहली से पहले कई स्टार्स से नाम जुड़ा था, इसमें एक क्रिकेटर का नाम भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स का नाम शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का अफेयर फिल्म बदमाश कंपनी के दौरान शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों का एक किसिंग वीडियो भी सामने आया था, जो फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन की सक्सेस पार्टी से वायरल हुआ था।
अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का अफेयर फिल्म बैंड बाजा बारात के सेट से शुरू हुआ था। लेकिन ये अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था।
अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम भी जुड़ चुका है। खबर है कि अर्जुन कपूर और अनुष्का शर्मा तब करीब आए थे जब एक्ट्रेस का रणवीर सिंह से ब्रेकअप हुआ था।
इस लिस्ट में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी शामिल है। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा पहली बार करण जौहर की पार्टी में मिले थे, इसके बाद दोनों कई जगह साथ में नजर आए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विराट कहोली से पहले अनुष्का शर्मा क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) को दिल दे बैठी थी। लेकिन दोनों अभी भी अफेयर की खबर पर कुछ नहीं बोला।
इन सब के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का दिल विराट कोहली पर आया था। दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी कर ली। अब इस शादी से विराट और अनुष्का शर्मा के 2 बच्चे है।