Surbhi Chanda के हाथों में सजा Karan Sharma के नाम का चूड़ा, हल्दी में दूल्हा-दुल्हन ने जमकर लगाए ठुमके

Surbhi Chandna Chooda And Haldi Ceremony Photos Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनकी चूड़ा और हल्दी सेरेमनी हुई है, जिससे जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 2 2024, 15:35 IST
सुरभि चंदना और करण शर्मा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरलImage Credit : Instagram01 / 08

सुरभि चंदना और करण शर्मा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल

Surbhi Chandna Chooda And Haldi Ceremony Photos Viral: टीवी की नागिन यानी सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वह करण शर्मा के साथ सात फेरे लेंगी, जिन्हें वह करीब 13 सालों से डेट कर रही हैं। सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) और करण शर्मा (Karan Sharma) की बीती रात सगाई हुई थी। वहीं आज एक्ट्रेस की चूड़ा सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी हुई। इससे जुड़ी सुरभि चंदना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर चली गई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं सुरभि चंदना की इन फोटोज पर-

चूड़ा सेरेमनी में जुटा सुरभि का परिवारImage Credit : Instagram02 / 08

चूड़ा सेरेमनी में जुटा सुरभि का परिवार

सुरभि चंदना का परिवार चूड़ा सेरेमनी से पहले एक साथ नजर आया। परिवार पूजा में लीन दिखा और गणपति बप्पा के जयकारे भी खूब लगाए।

चूड़ा पहन बेहद खुश दिखीं सुरभिImage Credit : Instagram03 / 08

चूड़ा पहन बेहद खुश दिखीं सुरभि

सुरभि चंदना के हाथों में करण शर्मा के नाम का चूड़ा सजा। इस दौरान एक्ट्रेस की खुशी देखने लायक रही।

हल्दी सेरेमनी में साथ आए दूल्हा-दुल्हनImage Credit : Instagram04 / 08

हल्दी सेरेमनी में साथ आए दूल्हा-दुल्हन

हल्दी सेरेमनी में सुरभि चंदना ने लैवेंडर कलर की ड्रेस पहनी। इस दौरान वह और करण शर्मा साथ दिखे। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लगी।

हल्दी में जमकर नाचे सुरभि और करणImage Credit : Instagram05 / 08

हल्दी में जमकर नाचे सुरभि और करण

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने हल्दी सेरेमनी के बीच ढोल पर जमकर डांस किया। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक रही।

होने वाले पति संग सुरभि ने लगाए ठुमकेImage Credit : Instagram06 / 08

होने वाले पति संग सुरभि ने लगाए ठुमके

सुरभि चंदना ने होने वाले पति के साथ जमकर ठुमके लगाए। उनकी ये खुशी देख फैंस भी बार-बार बलाएं ले रहे हैं।

सुरभि को डांस के लिए खींच लाए थे करणImage Credit : Instagram07 / 08

सुरभि को डांस के लिए खींच लाए थे करण

करण शर्मा खुद सुरभि चंदना को डांस के लिए खींचकर लाए थे। दोनों ने फिर ढोल पर जमकर कमर मटकाई। बता दें कि दोनों कल फेरे लेने वाले हैं।

बेहद खूबसूरत सजा शामियानाImage Credit : Instagram08 / 08

बेहद खूबसूरत सजा शामियाना

हल्दी सेरेमनी के लिए शामियाना बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। इसमें हर तरह के रंग लोगों को देखने को मिल सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!