Border 2 Break All Records: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 2026 में 23 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में सनी पाजी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही बज देखने को मिल रहा है। यह कहना गलत नहीं कि 'गदर 2' और 'जाट' के बाद सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' सहित साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों को धूल चटा सकती है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस मूवी का रिकॉर्ड 'बॉर्डर 2' बड़ी आसानी से तोड़ देगी।
महावातर नरसिम्हा एक एनिमेटेड मूवी थी। इस मूवी ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 223 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' आने वाले दिनों में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के रिकॉर्ड को तोड़ देगी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 327 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 551 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। इस मूवी के रिकॉर्ड को 'बॉर्डर 2' तोड़ सकती है।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है। 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के बाद 'धुरंधर' को मात दे सकती है।
सनी पाजी, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहेगी।