Suniel Shetty allegedly had extra-marital affairs with these actresses: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। 1991 में माना शेट्टी से शादी के बाद भी उनकी जिंदगी में कई अफवाहें और लिंक-अप की बातें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादीशुदा होने के बावजूद उनकी नजरें कई हसीनाओं पर ठहरीं। इनमें से कुछ नाम इतने चर्चित हुए कि कहा जाता है कि सुनील एक से तो दूसरी शादी करने के करीब भी पहुंच गए थे। हालांकि सुनील ने हमेशा परिवार को प्राथमिकता दी और अफवाहों को खारिज किया। फिर भी उनकी पर्सनल लाइफ की ये बातें आज भी फैंस और मीडिया में चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक से एक फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। करिश्मा और सुनील की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि दोनों ने इसे बस अफवाह बताया था।
बॉलीवुड में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के बीच काफी गहरा रिश्ता था। दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे और अक्सर साथ दिखते थे। इसी वजह से उस समय उनके अफेयर की खबरें बहुत तेजी से फैलीं और सुर्खियां बनी रहीं।सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में खुद माना था कि अपनी पत्नी मना के बाद उनका सबसे खास और करीबी रिश्ता सोनाली बेंद्रे के साथ रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली सुनील से बहुत प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने सुनील को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। सुनील भी इसके लिए तैयार हो गए थे। लेकिन बाद में सुनील ने शादी से इंकार कर दिया। इस वजह से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई।
इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम शामिल है। सुनील और शिल्पा का नाम जुड़ा था। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी बात नहीं की।
सुनील शेट्टी ने माना शेट्टी के साथ 1991 में शादी की थी। उन्होंने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह कदम उठाया था।
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल होती है।