वैसे तो बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती ही रहती है। अपने फेवरेट स्टार की फिल्म देखने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। लेकिन अब दर्शकों को इंतजार है अपने फेवरेट स्टार्स के बच्चों की फिल्में देखने का। आने वाले साल में कई सारे स्टारकिड्स की फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिससे उनके करियर के बारे में अनुमान लग जाएगा कि वह आगे किस तरह का काम कर सकते हैं।
सुहाना खान की किंग का तो फैंस को बेताबी से इंतजार है, इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली हैं। यह उनकी पहली फिल्म होगी, जिसे फैंस बड़े परदे पर एन्जॉय करने वाले हैं।
अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म इक्कीस का लंबे समय से बज बना हुआ है। इस फिल्म में अगस्त्य 21 साल के आर्मी सोल्जर बने हैं , जो देश के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। यह मूवी 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही साई पल्लवी के साथ अपकमिंग मूवी में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसका नाम है 'मेरे रहो' फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि जुनैद इस फिल्म में क्या कमाल दिखाते हैं।
शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई। अब उनकी थ्रिलर मूवी 'तू या मैं' रिलीज होने वाली है । उसमें पता चलेगा कि शनाया का जादू बॉक्सऑफिस पर चल पाएगा या नहीं।
इब्राहिम अली खान की फिल्म 'सरजमीं ' दर्शकों को पसंद आई थी । यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी , लेकिन फैंस को इब्राहिम की एक्टिंग अच्छी लगी थी। अब वह अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं।
खुशी कपूर को फिल्म नादनियाँ के लिए काफी ट्रोल किया गया था। अब वह अपनी अगली फिल्म मॉम 2 पर काम कर रही है। जो उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की हिट फिल्म का सीक्वल है।