2024 Movies First Week Box Office Collection: बॉलीवुड की कई फिल्में साल 2024 में बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। इन दिनों राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने गर्दा उड़ा रखा है। फिल्म 'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। तो चलिए जानते हैं साल 2024 की किन-किन फिल्मों ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने पहले हफ्ते में 307.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 Ad' ने पहले हफ्ते में 163.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ऋतिक रोशन की लीड रोल वाली फिल्म फाइटर का पहले हफ्ते का कलेक्शन 139.50 करोड़ रुपये रहा था।
अजय देवगन की धांसू फिल्म 'शैतान' ने पहले हफ्ते में 81.60 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।
करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' का पहले हफ्ते का कलेक्शन 47.54 करोड़ रुपये रहा था।
अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले हफ्ते में 46.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' का पहले हफ्ते का कलेक्शन 44.12 करोड़ रुपये रहा था।