Shraddha Kapoor Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। श्रद्धा कपूर फिल्मों करने के साथ-साथ कई एक्टर्स के साथ दिल लगा बैठी, जिनकी चर्चा आज भी होती रहती है। इस समय श्रद्धा कपूर फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। राहुल मोदी से पहले भी श्रद्धा कपूर ने कई एक्टर्स संग चक्कर चलाया है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
श्रद्धा कपूर और वनराज जावेरी की दोस्ती बचपन से ही रही है। दोनों भले ही एक-दूसरे के दोस्त थे लेकिन श्रद्धा और वनराज के बीच दोस्ती प्यार में बदलने लगी थी। 5 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' में साथ में काम किया था। दोनों फिल्मों को करने के बाद श्रद्धा और आदित्य को एक-दूसरे के लिए फीलिंग का एहसास हुआ। दोनों का यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया।
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर की लाइफ में फरहान अख्तर ने एंट्री मारी। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि श्रद्धा और फरहान एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। यह बात श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को अच्छी नहीं लगी और कपल का रिश्ता भी खत्म हो गया।
फरहान अख्तर से अलग होकर श्रद्धा कपूर फिर अकेली पड़ गई थीं। इसके बाद श्रद्धा ने सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट करना शुरू कर दिया था। इस रिश्ते भी कुछ ही महीनों में खत्म हो गया।
श्रद्धा कपूर इस समय फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स पसंद कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर इस साल राहुल संग शादी कर सकती हैं।