2026 Hit actresses: साल 2026 बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लिए बेहद सफल और शानदार रहा है। इस साल कई एक्ट्रेसेस ने अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया। अपनी परफॉर्मेंस और कमर्शियल सफलता से इन्होंने साबित कर दिया कि आजकल की सबसे बड़ी स्टार पावर उनके पास है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है सारा अली खान, जिनकी फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की। उनके अलावा भी कई अभिनेत्रियों ने भी दर्शकों और बॉक्स ऑफिस दोनों को लूट लिया। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 इसी साल रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने दुनियाभर में 1780 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इसके अलावा भारत में भी धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। वामिका और अक्षय की जोड़ी को देखकर लोग गदगद हो गए।
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का नाम शामिल है। उनकी फिल्म मर्दानी 3 को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी ने भारत में 13 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर तो ये मूवी असफल हो गई लेकिन तापसी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।
बॉलीवुड अदाकारा सोनम बाजवा की फिल्म बॉर्डर 2 हिट साबित हुई है। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। इस मवी में सोनम ने मस्त एक्टिंग की।