Suvinder Vicky on Movie Offer: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म आवारापन 2 को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म की कमाई के साथ-साथ इसकी कहानी को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के किरदारों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब इन सब के बीच सुविंदर विक्की (Suvinder Vicky) का एक इंटरव्यू सामने आया है। Zoom से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस फिल्म का ऑफर भी मिला था, लेकिन इस वजह से काम नहीं कर पाए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Awarapan 2 Box office: 100 करोड़ी होते ही धड़ाम से गिरी इमरान हाशमी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े
सुविंदर विक्की को मिला था इस फिल्म का ऑफर
एक्टर सुविंदर विक्की एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सुविंदर विक्की का Zoom को दिया इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। हमसे बात करते हुए सुविंदर विक्की ने बताया कि उन्हें ‘बंटवारा 1947’ में एक अहम किरदार का ऑफर मिला था। हालांकि, एक्टर ने कहा, 'डेट्स की दिक्कत थी, इसलिए नहीं हो पाया, वरना मेरी भी दो फिल्में एक साथ रिलीज होतीं। मेरी शुभकामनाएं दोनों फिल्मों के साथ थीं। सिनेमा है, इसमें क्लैश कैसे हो सकता है? जरूरी नहीं है कि हर किसी को हर फिल्म पसंद आए। सबका अपना-अपना स्वाद है। जिसे जो पसंद है, वो देखने जाए। आखिरकार जीत तो फिल्मों की ही हो रही है। चाहे ये चले या वो। एक तरफ इमरान हों और एक तरफ सनी देओल हों, फिल्में तो दोनों चलेंगी। जीत हमारी कला की है।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Awarapan 2 Vs Batwara 1947: पाताल में खो गई सनी देओल की मूवी, 100 करोड़ के करीब पहुंचे इमरान हाशमी
'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2'
सुविंदर विक्की और इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मूवी बंटवारा 1947 पर भारी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म आवारापन 2 की अब तक कुल कमाई 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। तो वहीं फिल्म बंटवारा 1947 ने अब तक महज 46 करोड़ रुपये से कम कलेक्शन किया है।
