Salman Khan Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे हैं। फिल्म सिकंदर पर उन्हें काफी भरोसा था लेकिन ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल न दिखा सकी। फिल्म सिकंदर के फ्लॉप हो जाने के बाद सलमान खान ने फैसला लिया है कि वो दोस्ती-यारी में फिल्में साइन नहीं करेंगे और सिर्फ उन कहानियों को चुनेंगे जो दर्शक देखना चाहते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सलमान खान की अपकमिंग 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनसे उन्हें ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद है।
कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान साउथ डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ एक मूवी करने जा रहे हैं। सलमान खान और महेश नारायणन की ये मूवी एक एक्शन थ्रिलर होगी।
सलमान खान कुछ ही दिनों में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म शुरू करेंगे जो गलवान वैली युद्ध पर आधारित होगी। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय फौजी का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिसके लिए वो कमर कस रहे हैं।
अभिनेता सलमान खान ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में छोटा सा कैमियो किया था। सिंघम अगेन से ही साफ हो चुका है कि भाईजान जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ एक कॉप ड्रामा के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। ये सिंघम यूनिवर्स का पार्ट न होकर एक स्टैंड अलोन मूवी होगी।
यशराज बैनर जल्द ही सलमान खान और शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेज पठान नाम की मूवी शुरू करेगा। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है।
शाहरुख खान के साथ जवान बनाने के बाद एटली सलमान खान के साथ भी एक एक्शन मूवी बनाना चाहते हैं। भाईजान ने एटली को हरी झंडी भी दे दी है। एटली जैसे ही अल्लू अर्जुन के साथ अपनी सुपरहीरो मूवी पूरी कर लेंगे, वैसे ही भाईजान के साथ बिग बजट एक्शन एंटरटेनर शुरू कर देंगे। भाईजान की इस फिल्म में रजनीकांत भी नजर आ सकते हैं।
सलमान खान ने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में किक की थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसके बाद से ही किक 2 को लेकर बातें हो रही हैं। खबरें हैं कि साजिद-सलमान ने किक 2 की कहानी फाइनल कर ली है और जल्द ही ये मूवी फ्लोर पर जा सकती है।
कुछ साल पहले सलमान खान को लेकर ये खबर सामने आई थी कि वो गामा पहलवान की बायोपिक में नजर आ सकते हैं, जिसे सोहेल खान बनाएंगे। काफी समय से ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन अब ये पटरी पर लौट रहा है।