बॉलीवुड के इन सितारों के लिए काल बने गैंगस्टर्स, घर पर भी चल चुकी हैं गोलियां

Bollywood Celebs Attacked by Gangsters: बॉलीवुड दुनिया एक बार फिर से गैंगस्टर्स के खौफ से जूझ रही है। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उन बॉलीवुड स्टार्स का नाम जिनके पीछे गैंगस्टर्स हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। सिर्फ यही नहीं इनके घर और ऑफिस पर गोलियां भी चलवाई।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Feb 2 2026, 14:19 IST
​गैंगस्टर्स के निशाने पर आए बॉलीवुड के ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 07

​गैंगस्टर्स के निशाने पर आए बॉलीवुड के ये सितारे

Bollywood Stars Attacked by Gangsters: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक समय था जब अंडरवर्ल्ड डॉन का प्रभाव बॉलीवुड इंडस्ट्री पर था लेकिन ऐसा लग रहा ये समय अब लौट आया है। सलमान खान से लेकर अब रोहित शेट्टी इन स्टार्स के घर पर गैंगस्टर्स गोलियों की बरसात कर चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड में स्टार्स की सिक्युरिटी को लेकर मुद्दा गरमा गया है।

रोहित शेट्टी Image Credit : Instagram02 / 07

रोहित शेट्टी

बीते रविवार यानी 1 फरवरी की सुबह रोहित शेट्टी के घर पर गोलियों की बोछार कर दी गई। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और रोहित शेट्टी और बॉलीवुड को धमकी दे डाली कि वे सब सुधर जाएं।

सलमान खान Image Credit : Instagram03 / 07

सलमान खान

साल 2024 में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदमियों ने गोली चलाई थी। कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दे चुके हैं।

गिप्पी ग्रेवालImage Credit : Instagram04 / 07

गिप्पी ग्रेवाल

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के वैंकूवर वाले घर पर गैंगस्टर्स ने गोली चलाई थी। दरअसल सलमान खान के करीबी होने के चलते गैंगस्टर्स ने गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देते हुए इस हमले को अंजाम दिया था।

एपी ढिल्लोंImage Credit : Instagram05 / 07

एपी ढिल्लों

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा स्तिथ घर पर गैंगस्टर्स के समूह ने गोली चलकर हमला किया था। क्योंकि एपी ढिल्लों ने सलमान खान संग 'ओल्ड मनी' गाने में साथ काम किया था जिसके चलते उनपर ये हमला हुआ।

कपिल शर्मा Image Credit : Instagram06 / 07

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा के सरी (कनाडा) में कैप्स कैफे पर के नहीं बल्कि तीन बार गोलीबारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में निहंग सिखों की वेशभूषा और धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाया गया था, जिसके चलते उनपर हमला हुआ।

दिशा पाटनी Image Credit : Instagram07 / 07

दिशा पाटनी

12 सितंबर 2025 को दो बदमाशों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के बरेली वाले घर पर गोलियां चलाई थी। हालांकि पुलिस ने दोनों बदमाशों को एनकाउंटरमें मार गिराया था। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!