पत्नीव्रता कहे जाते हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स, बीवी का हर एक आदेश बना देते हैं पत्थर की लकीर

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हर दूसरे से तीसरे स्टार का अफेयर होता है। बात चाहे बैचलर की हो या शादीशुदा की बाहर अफेयर होना आम बात हो गई है। हालांकि इंडस्ट्री में आज भी कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी पत्नी को ही अपना संसार समझते हैं। उनके आगे दूसरी लड़कियों की कोई कीमत नहीं है। इन्हें पत्नीव्रता भी कहा जाता है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Dec 17 2025, 15:35 IST
बॉलीवुड के ग्रीन फ्लैग हसबैन्ड Image Credit : Instagram01 / 07

बॉलीवुड के ग्रीन फ्लैग हसबैन्ड

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बेहद कम स्टार्स होंगे जिसके दो से ज्यादा अफेयर न रहे हों। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बॉलीवुड स्टार्स के शादी के बाद भी अफेयर रहते हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और दोनों के बीच बहुत खास रिश्ता है। आज हम इंडस्ट्री के ग्रीन फ्लैग हसबैन्ड के बारे में बात करने जा रहे हैं।

रितेश देशमुख Image Credit : Instagram02 / 07

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख और जेनेलिया को इंडस्ट्री का पॉवर कपल कहा जाता है। ये दोनों जिस तरह से एक-दूसरे की केयर करते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं उसकी हर कोई तारीफ करता है। बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को 9 साल तक डेट किया था और शादी के बाद भी दोनों के बीच वैसा ही प्यार नजर आता है।

विक्की कौशल Image Credit : Instagram03 / 07

विक्की कौशल

विक्की कौशल को बॉलीवुड का ग्रीन फ्लैग कहा जाता है। विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ से बेहद प्यार करते हैं। और वह सरेआम इस प्यार का इजहार करने से नहीं डरते। विक्की और कैटरीना की जोड़ी को फैंस बेस्ट जोड़ी भी कहते हैं।

राजकुमार राव Image Credit : Instagram04 / 07

राजकुमार राव

राजकुमार राव और पत्रलेखा का प्यार एक नजर का प्यार था। दोनों ने भीड़ में से एक-दूसरे को चुना है। राजकुमार राव अपनी पत्नी के लिए लॉयल रहते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं ।

वरुण धवन Image Credit : Instagram05 / 07

वरुण धवन

वरुण धवन इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो कहे जाते हैं। हर एक्ट्रेस के साथ काम करने के बाद भी वरुण धवन एक ही लड़की के लिए लॉयल रहे हैं। वरुण अपनी पत्नी नताशा से बचपन से ही प्यार करते थे। दोनों का ये रिश्ता की सालों पुराना है।

विराट कोहली Image Credit : Instagram06 / 07

विराट कोहली

विराट कोहली को ग्रीन फ्लैग कहना गलत नहीं होगा। अपनी पत्नी अनुष्का के लिए विराट हर मुश्किल को पार करने को तैयार हो जाते हैं। इन दोनों का प्यार तो सरेआम जनता को भी नजर आता है। विराट-अनुष्का की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं।

विक्रांत मेस्सी Image Credit : Instagram07 / 07

विक्रांत मेस्सी

विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों 10 साल से एक-दूजे को जानते हैं। दोस्ती से प्यार और प्यार से शादी तक के सफर में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!