Mukesh Ambani के घर 'एंटीलिया' में Rihanna ने की आरती, अंबानी परिवार के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

Rihanna visits Mukesh Ambani House: ग्लोबल आइकन रिहाना अपने ब्रैंड लॉन्च के बाद मुकेश अंबानी के घर पहुंची। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ चुकी है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटोज में रिहाना, अंबानी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 26 2026, 23:55 IST
मुकेश अंबानी के एंटीलिया पहुंचीं रिहाना, सामने आई फोटोजImage Credit : Instagram01 / 07

मुकेश अंबानी के एंटीलिया पहुंचीं रिहाना, सामने आई फोटोज

Rihanna visits Mukesh Ambani House: इंटरनेशनल स्टार रिहाना (Rihanna) अपने ब्रांड लॉन्च के बाद मुकेश अंबानी के घर पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें अब सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोज में रिहाना अंबानी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। वे परिवार के सदस्यों के साथ हंसते-बात करते और आराम से समय व्यतीत करती दिख रही हैं। रिहाना की ये मुलाकात अंबानी परिवार के साथ काफी चर्चा में है। उनकी स्टाइलिश लुक और अंबानी परिवार के साथ की गई इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Rihanna का हुआ जोरदार स्वागतImage Credit : Instagram02 / 07

Rihanna का हुआ जोरदार स्वागत

अंबानी परिवार ने ग्लोबल म्यूजिक आइकन रिहाना को मुंबई स्थित अपने घर एंटीलिया में गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय संस्कृति के साथ रिहाना का यह स्वागत काफी खास रहा। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

सामने आई एक-एक तस्वीरImage Credit : Instagram03 / 07

सामने आई एक-एक तस्वीर

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इस खास दोपहर की तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में श्लोका मेहता, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत अंबानी परिवार के सदस्य रिहाना का स्वागत करते नजर आए।

अंबानी परिवार के साथ बिताया समयImage Credit : Instagram04 / 07

अंबानी परिवार के साथ बिताया समय

रिहाना अंबानी परिवार के सदस्यों से खूब बातचीत करती दिखीं। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने अंबानी परिवार की तारीफ की कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश किया।

फोटोज पर लोगों ने किया रिएक्टImage Credit : Instagram05 / 07

फोटोज पर लोगों ने किया रिएक्ट

सामने आई इन फोटोज को देख लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए। एक यूजर ने लिखा, '“भारतीय परंपरा और ग्लोबल ग्लैमर का यह मिलन बहुत सुंदर है।' दूसरे ने कहा, 'एंटीलिया में रिहाना का आना सच में खास पल है।'

रिहाना ने की पूजाImage Credit : Instagram06 / 07

रिहाना ने की पूजा

सामने आई इस फोटो में ग्लोबल स्टार रिहाना मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में आरती करती दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

रिहाना ने जीता दिलImage Credit : Instagram07 / 07

रिहाना ने जीता दिल

सिंगर रिहाना अंबानी परिवार के घर, एंटीलिया में गाय माता को अपने हाथों से खाना खिलाया। इस फोटो को देखकर लोग रिहाना की खूब तारीफ कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!