Ikkis Special Screening: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस का अच्छा खासा बज बना हुआ है। पहले ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी। अब ये फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉबी देओल, सनी देओल, रेखा समेत कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचा रही है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग पर रेखा पहुंची। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है। तस्वीरों में रेखा साड़ी लुक में नजर आ रही है। रेखा का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
धर्मेंद्र की फिल्म देखने पूरा देओल परिवार पहुंचा। इस फोटोज में बॉबी देओल अपनी वाइफ के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी ने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए हैं।
बॉबी देओल अपने पिता की फिल्म इक्कीस देखने पहुंचे। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई है। तस्वीरों में बॉबी देओल बेहद हैंंडसम लग रहे हैं। इस तस्वीर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग पर जयदीप अहलावतऔर अगस्त्य नंदा के बीच भाईचारा देखने को मिला है। इस तस्वीर में जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।
पिता की फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग पर सनी देओल भावुक हो गए। उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए। सनी देओल को पिता धर्मेंद्र की मौत से तगड़ा झटका लगा है।