Bollywood Movies Collection 2025: बॉलीवुड की साल 2025 में एक के एक बाद एक फिल्में रिलीज हुई जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रही जो लोगों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर छा गई। पहले इस लिस्ट में विक्की कौशल की 'छावा' टॉप पर थी, अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है। तो चलिए देखते है लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है, जिन्होंने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) अब लिस्ट में पहले स्थान पर आ गई है। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 619 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
तीसरे नंबर पर अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर 337.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 (War 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 185.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऋतिक रोशन की ये फ्लॉप फिल्म लिस्ट में चौथे नबंर पर है।
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 (Raid 2) लिस्ट में 5वें नंबर पर है। अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 178.08 करोड रुपये का कलेक्शन किया था।
लिस्ट में छठे नंबर पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का नाम है। फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर 165.67 करोड़ रुपये कमाए थे।
अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने 160.72 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। लिस्ट में 7वें नंबर पर है।