40 पार होकर बाप बनने का सुख भोग पाए ये स्टार्स, अब 49 की उम्र में रणदीप हुड्डा गोद में खिलाएंगे नन्हा-मुन्ना

​फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स काम के चक्कर में अपनी पर्सनल लाइफ को पीछे छोड़ देते हैं। यही कारण है कि स्टार्स की शादी देर से होती है, अगर शादी हो भी जाए तो इनके बच्चे काफी सालों के बाद होते हैं। अपना करियर बनाने के चक्कर में स्टार्स एक उम्र के पड़ाव पर पहुँच जाते हैं, जहां उनके बच्चे काफी समय के बाद होते हैं ।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 29 2025, 14:53 IST
40 के पार बाप बनने की मिली खुशी Image Credit : Instagram01 / 07

40 के पार बाप बनने की मिली खुशी

बॉलीवुड स्टार्स अपने काम को सबसे पहले रखते हैं और बाकी चीजें बाद में करते हैं। यही कारण है कि वह अपनी लाइफ में बच्चे का स्वागत भी काफी देर से करते हैं। आज हम उन स्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने 40 की उम्र के बाद अपने बेबी का वेलकम किया। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने बताया है कि वह 49 की उम्र में पापा बनने वाले हैं। उनसे पहले इन स्टार्स ने भी 40 के बाद गुड न्यूज दी।

रणबीर कपूर Image Credit : Instagram02 / 07

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर प्यारी सी बेटी राहा कपूर के पापा हैं । रणबीर की लाइफ में जब राहा ने एंट्री ली तब उनकी उम्र 40 साल थी। अब राहा तीन साल की हो गई है।

रणदीप हुड्डा Image Credit : Instagram03 / 07

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा जल्द ही पापा बनने वाले हैं। अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। रणदीप हुड्डा की उम्र 49 साल है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा Image Credit : Instagram04 / 07

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर हाल ही में नन्ही परी का आगमन हुआ है। सिद्धार्थ 40 की उम्र में बेटी के पिता बने हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेबी का चेहरा अभी तक कैमरे के सामने नहीं दिखाया है।

अक्षय कुमार Image Credit : Instagram05 / 07

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार दो बच्चों के पापा है। उनका बेटा आरव 23 साल है वहीं उनकी बेटी नितारा कुमार 12 साल की हैं। अक्षय कुमार 45 साल के थे, जब उनकी नन्ही बेटी नितारा हुई।

राजकुमार राव Image Credit : Instagram06 / 07

राजकुमार राव

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी ने जन्म लिया है। राजकुमार हाल हो में पापा बने हैं। एक्टर इस साल 40 के हुए हैं।

सैफ अली खान Image Credit : Instagram07 / 07

सैफ अली खान

सैफ अली खान 46 साल के थे, जब उन्हें तैमूर हुआ। वहीं जेह के समय वह 50 साल के थे। सैफ अली खान के चार बच्चे हैं और आज भी वह एकदम जवां नजर आते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!