Ranbir Kapoor and Alia Bhatt pics:बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में दोनों फिल्म दादी की शादी की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। वहां रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया कि सभी लोग हैरान रह गए। इस दौरान की फोटोज अब सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते है इन फोटोज पर....
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रविवार शाम को फिल्म दादी की शादी की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस फिल्म में रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान पैपराजी उन्हें घेरकर तस्वीरें खींचने लगे, जिससे रणबीर काफी नाराज हो गए।
सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि जब वे कार से उतरे तो फोटोग्राफर्स ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। रणबीर ने गुस्से में कहा, 'आप लोगों को फोटो चाहिए… चलो।' इसके बाद उन्होंने पैपराजी से थोड़ी जगह बनाने को कहा, ताकि वे आराम से पोज दे सकें।
तस्वीरें वायरल होने के बाद कई लोगों ने रणबीर का साथ दिया और पैपराजी की इस हरकत की आलोचना की। बता दें कि रणबीर कपूर की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों का सभी लोग इंतजार कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म रामायण में दिखाई देंगे। वहीं आलिया भट्ट स्पाई थ्रिलर मूवी अल्फा में धमाल मचाएगी।