Bollywood Upcoming Movies: साल 2026 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार साबित हो रहा है। हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्म की सफलता के बाद अब लोगों की नजरें आने वाली बड़ी फिल्मों पर टिकी हुई हैं। आने वाले महीनों में कई मेगा बजट फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में 'रामायण', 'किंग', 'अल्फा' और कई बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी इनके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है。अहमद खान द्वारा निर्देशित इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्मों को देखने के लिए लोग बेताब हैं। सलमान खान की ये मूवी भी जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
शाहरुख खान की फिल्म किंग के लिए लोग क्रेजी हो गए हैं। फिल्म में शाहरुख खान धांसू एक्शन करने वाले हैं। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का अच्छा खासा बज बना हुआ है। रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिव्य लग रहे हैं। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
इस लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म ऐल्फा का नाम शामिल है। हाल ही में फिल्म ऐल्फा का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म ऐल्फा 3 जुलाई को रिलीज होगी।