​श्रीराम के रंग-रूप में ढलकर सिर-आँखों पर चढ़ें ये स्टार्स, असल जिंदगी में बखूबी निभाते हैं मर्यादा पुरुषोतम के आदर्श​

Lord Rama Role: अरुण गोविल से लेकर प्रभास तक इन स्टार्स ने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाया है। भगवान के रोल में ये स्टार्स ऐसे जचे की फैंस के दिल में उनकी छवि आज भी ऐसी ही बनी हुई है। असली जिंदगी में भी ये स्टार्स भगवान राम के उसूलों पर चलते हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Apr 6 2025, 10:22 IST
भगवान राम के किरदार से छाए ये कलाकार Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram01 / 07

भगवान राम के किरदार से छाए ये कलाकार

आज राम नवमी के मौके पर हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने भगवान श्रीराम को पर्दे पर जीवंत किया। अपने रंग-ढंग और चाल-ढाल से ये स्टार्स ऐसे छाए कि हर कोई इन्हें भगवान मान बैठा। अरुण गोविल को तो लोग आज भी तस्वीरों में पूजते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में और कौनसे स्टार्स शामिल है।

नितेश भारद्वाज ( Nitesh Bhardwaj) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram02 / 07

नितेश भारद्वाज ( Nitesh Bhardwaj)

2002 में आया शो रामायण खूब पॉपुलर हुआ था। नितेश जो महाभारत में भगवान कृष्ण बने थे वहीं रामायण में भगवान राम का किरदार करते नजर आए थे। अपने रंग-रूप के तेज से वह श्रीराम के किरदार में एकदम परफेक्ट लगे थे।

अरुण गोविल ( Arun Govil) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram03 / 07

अरुण गोविल ( Arun Govil)

सबसे पॉपुलर शो रामायण में अरुण गोविल ने जिस तरह से भगवान राम का किरदार निभाया आज भी लोग उनकी तस्वीर को भगवान राम समझकर पूजते हैं। अरुण गोविल को तो कुछ लोग आज भी श्रीराम बुलाते हैं।

गुरमीत चौधरी ( Gurmeet Choudhary) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram04 / 07

गुरमीत चौधरी ( Gurmeet Choudhary)

टीवी शो रामायण में गुरमीत चौधरी बेहतरीन किरदार किया था। गुरमीत चौधरी भगवान राम के किरदार में पसंद किए गए थे। उनके इस शो ने लंबे समय टक टीवी पर राज किया था।

प्रभास ( Prabhas) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram05 / 07

प्रभास ( Prabhas)

साउथ अभिनेता प्रभास ने फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम का किरदार किया था। हालांकि फैंस ने उन्हें इस किरदार में कम ही पसंद किया था लेकिन प्रभास राम के अवतार में जचे थे।

जितेंद्र ( Jitendra) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram06 / 07

जितेंद्र ( Jitendra)

दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने लव-कुश में भगवान राम का किरदार किया था। फैंस को इस रोल में वह बहुत पसंद आए थे। उनकी यह फिल्म भी खूब चली थी।

जूनियर एनटीआर ( Jr ntr) Image Credit : Varinder Chawla/ Instagram07 / 07

जूनियर एनटीआर ( Jr ntr)

1996 में आई बाल रामायण में जूनियर एनटीआर ने भगवान राम के बालपन का किरदार किया था। अपनी एक्टिंग से जूनियर एनटीआर छा गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!