'धुरंधर 2' के सामने अटक गईं 'पेड्डी' की सांसें, बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

Highest Opener of 2026: निर्माताओं की उम्मीद थी कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 2026 की अब तक सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। देखें ये लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Jun 4 2026, 12:32 IST
'पेड्डी' नहीं बन पाई 2026 की टॉप ओपनर...Image Credit : Instagram01 / 07

'पेड्डी' नहीं बन पाई 2026 की टॉप ओपनर...

Highest Opener of 2026: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ना अब नामुमकिन जैसा लग रहा है। 2026 में अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन कोई भी 'धुरंधर 2' को मात नहीं दे पाई है। 4 जून को रिलीज हुई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' से काफी उम्मीद थी लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' के सामने घुटने टेक गई है। तो चलिए देखते हैं 'पेड्डी' पहले दिन कमाई के मामले में किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहती है। देखें ये लिस्ट...

धुरंधर: द रिवेंजImage Credit : Instagram02 / 07

धुरंधर: द रिवेंज

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अभी भी साल 2026 की टॉप ओपनर बनी हुई है। इस मूवी ने दुनिया भर में पहले दिन 205.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

पेड्डीImage Credit : Instagram03 / 07

पेड्डी

ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह 'द राजा साब' को मात देकर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लेगी।

द राजा साबImage Credit : Instagram04 / 07

द राजा साब

प्रभास की हॉरर कॉमेडी मूवी ने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100.06 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस किया था। हालांकि यह मूवी फ्लॉप साबित हुई थी।

मन शंकरवरप्रसाद गारूImage Credit : Instagram05 / 07

मन शंकरवरप्रसाद गारू

साउथ मेगास्टार चिरंजीवी और नयनतारा की फिल्म 'मन शंकरवरप्रसाद गारू' ने रिलीज के दिन दुनिया भर में 71.2 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था।

उस्ताद भगत सिंहImage Credit : Instagram06 / 07

उस्ताद भगत सिंह

हरीश शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 48.2 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी में पवन कल्याण लीड रोल में थे।

दृश्यम 3Image Credit : Instagram07 / 07

दृश्यम 3

मोहनलाल स्टारर क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' ने कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 43.4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!